उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने यह परीक्षा की निरस्त, देखें अपडेट…
उत्तराखण्ड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग के विज्ञापन संख्या-26/उ०अ० से०च०आ०/2024 दिनांक 27 जुलाई, 2024 के क्रम में विभिन्न विभागों के अंतर्गत विज्ञापित आशुलिपिक/वैयक्तिक सहायक के रिक्त पदों हेतु विज्ञापन जारी किया था।
उक्त लिखित परीक्षा के आधार पर विभागों को चयन संस्तुति प्रेषित किये जाने के उपरांत मा० उच्च न्यायालय द्वारा पारित निर्णय के क्रम में आयोग की विज्ञप्ति संख्या 306 / परीक्षा (गोपन) / 2024-25 दिनांक 11 नवंबर, 2024 द्वारा अवशेष पदों के सापेक्ष 268 अभ्यर्थियों की औपबंधिक चयन सूची जारी करते हुए टंकण एवं आशुलेखन परीक्षा की तिथि दिनांक 10 दिसंबर, 2024 से प्रस्तावित किया गया था।
अतः उक्त टंकण एवं आशुलेखन परीक्षा अपरिहार्य कारणों से दिनांक 10 दिसंबर, 2024 से किया जाना संभव नहीं हो पा रहा है। अभ्यर्थियों को सूचित किया जाता है कि उक्त पदों हेतु टंकण एवं आशुलेखन परीक्षा की तिथि निर्धारित होने संबंधी सूचना आयोग की वेबसाइट www.sssc.uk.gov.in पर प्रकाशित की जायेगी।

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


बिंदुखत्ता: राजस्व ग्राम की अधिसूचना कब? 20वें दिन भी जारी रही पदयात्रा, CM को भेजा ज्ञापन
लालकुआं: ध्वस्तीकरण या अवैध खनन? UCF परिसर में गहरी खुदाई पर उठे सवाल, SDM ने मारा औचक छापा
आज का राशिफल (03 सितंबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!
हल्द्वानी: आरटीओ कार्यालय में फायरिंग पर बड़ी कार्रवाई, वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी निलंबित