उत्तराखंड: यहां पुलिस को चेकिंग के द्वारान मिली सफलता, 3.5 लाख की शराब की जब्त
कालाढूंगी। नैनीताल जनपद के अंतर्गत कालाढूंगी पुलिस ने 90 पेटी गुलाब मार्का देसी शराब के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। बताते चले कि आगामी चुनाव के दृष्टिगत लगातार थानों /चौकी के बैरियरों पर चैकिंग के अंतर्गत नशे के सप्लायरों पर कड़ी निगरानी किये जाने हेतु जनपद के समस्त थाना प्रभारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिये गये है।
शनिवार को बलजीत सिंह भाकुनी क्षेत्राधिकारी रामनगर के पर्यवेक्षण में राजवीर नेगी थानाध्यक्ष कालाढूंगी के नेतृत्व में संजय बृजवाल चौकी प्रभारी बेल पड़ाव के द्वारा मय पुलिस बल के चौकी बेल पड़ाव बैरियर पर चैकिंग के दौरान Pickup संख्या UK 19CA 0503 को रोककर चैक किया गया तो उक्त वाहन से 204 बोतल , 840 आधे , 1824 पव्वे देसी शराब कुल 90 पेटी अवैध देशी शराब गुलाब मार्का कीमत लगभग 350000 बरामद की गई।
चौकी प्रभारी बेल पड़ाव संजय बृजवाल द्वारा बताया कि पूछताछ पर विदित हुआ उक्त व्यक्ति भारी मात्रा में शराब को कोटाबाग ऊंचे दामों में बेचने के फिराक में था जिसे चौकी बेलपड़ाव थाना कालाढूंगी पुलिस टीम के द्वारा गिरफ्तार किया गया। जिसने अपना नाम मोतियाज पुत्र मुख्तयार निवासी शिवलालपुर रामनगर बताया। गिरफ्तार व्यक्ति के विरुद्ध थाना कालाढूंगी में 60/72 आबकारी अधिनियम के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया है।पुलिस टीम मैं प्रमुख रूप से संजय बृजवाल चौकी प्रभारी बेल पड़ाव
SI विजय कुमार, कांस्टेबल रविन्द्र चीमा, कांस्टेबल गुरदीप, कांस्टेबल लेखराज, कांस्टेबल हरपाल, कांस्टेबल अमरेंद्र मौजूद रहे।

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


हल्द्वानी: आरटीओ कार्यालय में फायरिंग पर बड़ी कार्रवाई, वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी निलंबित
बिंदुखत्ता में राजस्व ग्राम की मांग पर पदयात्रा जारी, भारी बारिश के बीच सैकड़ों लोग जुटे; शासन पर लगाए गंभीर आरोप
आज का राशिफल (02 सितंबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!
गौला नदी का रौद्र रूप, बिंदुखत्ता में तेज भू-कटाव से मचा हड़कंप; कई एकड़ जमीन नदी में समाई