उत्तराखंड : यहां युवक को सेल्फी लेना पड़ा भारी, खाई में गिरने से हुई मौत
टिहरी। केदारनाथ यात्रा पर जा रहे युवक की सेल्फी लेने के दौरान देवप्रयाग तोता घाटी में गहरी खाई में गिरने से मौत हो गयी। युवक अपने दो दोस्तों के साथ दिल्ली से केदारनाथ यात्रा के लिए पहुंचा था। रविवार सुबह करीब सात बजे ऋषिकेश बदरीनाथ राजमार्ग स्थित तोताघाटी में 29 वर्षीय मिंटू पुत्र दिलीप मंडल निवासी प्रहलादपुर दिल्ली कैंट का पैर फिसलने से वह करीब डेढ़ सौ मीटर नीचे चटृटानों के बीच गिरने से युवक की मौके पर ही मौत हो गयी।
सूचना पर थाना देवप्रयाग के एसएसआई अनिरुद्ध मैंठानी पुलिस व एसडीआरएफ की टीम सहित घटना स्थल पहुंचे। जहां काफी मशक्कत के बाद युवक के शव को खाई से निकाला गया। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
पुलिस द्वारा मृतक के दोस्तों रवि सेठ उम्र 24 वर्ष व अंकित मेहतो 19 वर्ष से घटना के बारे में पूछ ताछ की गयी। जिसमें उन्होंने बताया कि तीनों दोस्त शनिवार रात अपनी कार से दिल्ली से केदारनाथ के लिए निकले थे। आज जब लघुकथा के लिए गाड़ी रोकी तो मिंटू सेल्फी लेने लगा, तभी उसका पैर फिसल गया। परिजनों को घटना की सूचना दे दी गई है।

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


बिंदुखत्ता में राजस्व ग्राम की मांग पर पदयात्रा जारी, भारी बारिश के बीच सैकड़ों लोग जुटे; शासन पर लगाए गंभीर आरोप
आज का राशिफल (02 सितंबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!
गौला नदी का रौद्र रूप, बिंदुखत्ता में तेज भू-कटाव से मचा हड़कंप; कई एकड़ जमीन नदी में समाई