उत्तराखंड: स्कूल खुलने के समय में हो गया बदलाव,अब इस समय के अनुसार खुलेंगे, आदेश हुए जारी।
देहरादून। उत्तराखंड में अब सभी विद्यालयों का संचालन मैं बदलाव किया गया है बदलाव के अनुसार आपको बता दें कि आगामी 01 अक्टूबर 2021 से 31 मार्च तक 2022 तक सुबह 9.30 बजे से अपराहन 3.30 बजे तक का समय अब निर्धारित किया गया है।
निदेशक माध्यमिक शिक्षा सीमा जौनसारी ने आदेश जारी करते हुए कहा है कि उपर्युक्त विषयक शासनादेश संख्या 741 / XXIV- नवसृजित/ 18-25(06)/2009 TC दिनांक 28 अगस्त, 2018 एवं संख्या 896 / XXIV-2/09/25 (36)/2009 दिनांक 4.11.2009 के क्रम में सभी विद्यालयों का संचालन समय ग्रीष्मकाल में 01 अप्रैल से 30 सितम्बर तक प्रातः 8.00 बजे से अपराहन 1.00 बजे तथा शीतकालीन में 01 अक्टूबर से 31 मार्च तक प्रातः 9.30 बजे से अपराहन 3.30 बजे तक निर्धारित किया गया है। अतः उक्त के संबंध में आपको निर्देशित किया जाता है कि राज्य के समस्त माध्यमिक विद्यालयों का संचालन समय उपरोक्तानुसार किये जाने तथा समस्त शिक्षण संस्थाओं में शासन द्वारा निर्गत SOP का अक्षरश: अनुपालन करते हुए आवश्यक कार्यवाही करना सुनिश्चित करें।

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


कैंची धाम के पास भीषण सड़क हादसा: 200 मीटर गहरी खाई में गिरी पर्यटकों की कार, एक की मौत, 4 घायल
बिंदुखत्ता में 13 नवंबर से सजेगा गढ़-कुमाऊं की संस्कृति का महाकुंभ, तीन दिन गूंजेंगे लोकगीत और लोकनृत्य
लालकुआं: कोतवाल के खिलाफ चेयरमैन लोटनी का मोर्चा, कोतवाली के बाहर धरने पर बैठे; वार्ता विफल, सफाई बंद करने का ऐलान
लालकुआं: ओवरलोड ट्रैक्टर-ट्रॉली को लेकर पुलिस से भिड़े नगर पंचायत अध्यक्ष, अभद्रता और शराब की दुकानों में ओवररेटिंग के लगाए आरोप,…देखें वीडियो
आज का राशिफल (11 नवंबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!