उत्तराखंड : उपभोक्ताओं को महंगाई का झटका, एक अप्रैल से बिजली हुई महंगी,….जानिए कितना बढ़ गए दाम
उत्तराखंड में अब बिजली महंगी हो गई है। विद्युत नियामक आयोग ने बिजली दरों में 9.64% की बढ़ोतरी की है। गुरुवार को नियामक आयोग के अध्यक्ष डीपी गैरोला और सदस्य तकनीकी एमके जैन ने टैरिफ जारी किया।
बता दें कि इस साल नए वित्तीय वर्ष के लिए यूपीसीएल ने 16.96 प्रतिशत, यूजेवीएनएल ने करीब दो और पिटकुल ने नौ प्रतिशत बढ़ोतरी का प्रस्ताव दिया था। इस पर जनसुनवाई के बाद आयोग ने करीब 12 प्रतिशत बढ़ोतरी का निर्णय लिया था। लेकिन आयोग ने बिजली दरों में 9.64% की ही बढ़ोतरी की है।
बिजली दरों में 9.64% की बढ़ोतरी की गई है।
प्रदेश के चार लाख घरेलू उपभोक्ताओं के लिए भी 10 पैसे प्रति यूनिट की बढ़ोतरी की गई है।
आयोग ने फिक्स चार्ज में कोई बदलाव नहीं किया है।
करीब 7000 मत्स्य पालक अब कॉमर्शियल के बजाय कृषि उपभोक्ता के तौर पर बिजली का लाभ ले सकेंगे।
10 दिन में बिल का डिजिटल भुगतान करने पर उपभोक्ता को 1.50% और अन्य माध्यम से 1 प्रतिशत की छूट मिलेगी।
किसान अगर ट्यूबवेल का बिल एक माह में जमा कराएगा तो उसे 5% की छूट दी जाएगी।
घरेलू – 6.98%
अघरेलु – 11.41%
गवर्नमेंट पब्लिक यूटिलिटी – 14.16%
प्राइवेट ट्यूबवेल – 7.61%
एलटी इंडस्ट्री – 11.21%
एचटी इंडस्ट्री – 11.05%
मिक्स लोड – 15.54%
रेलवे – 22.12%
ईवी चार्जिंग स्टेशन – 13.64%

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


जमीन बहने के बाद ही क्यों जागता है सिस्टम? बिन्दुखत्ता में गौला नदी के कटाव पर उठे सवाल
बिन्दुखत्ता राजस्व ग्राम की अधिसूचना: सवा दो साल का इंतजार, 22वें दिन की पदयात्रा में आर-पार की तैयारी
बिन्दुखत्ता: गौला नदी के कटाव से किसानों की जमीन नदी में समाई, चार मकान खतरे में; ग्रामीणों का धरना-प्रदर्शन,…VIDEO