उत्तराखंड: यहां रिटायर्ड फॉरेस्ट ऑफिसर की दिनदहाड़े गला घोंटकर हत्या से मचा हड़कंप
देहरादून। राजधानी देहरादून में आज दिनदहाड़े एक रिटायर्ड फॉरेस्ट ऑफिसर की हत्या से हड़कंप मच गया है। मृतक रिटायर्ड फॉरेस्ट ऑफिसर की हत्या गला घोंटकर की गई लगती है। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच पड़ताल के पश्चात शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार आज देहरादून के करनपुर इलाके में दिनदहाड़े एक फॉरेस्ट ऑफिसर की हत्या का मामला सामने आया। जिसमें रिटायर्ड ऑफिसर सुरेंद्र जैसवाल की किसी ने गला घोंट कर हत्या कर दी। जिसकी सूचना स्थानीयों द्वारा पुलिस को दी गई पुलिस द्वारा प्रारंभिक जांच के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
सीओ डालनवाला जूही मनराल ने बताया कि करनपुर इलाके में एक रिटायर्ड फॉरेस्ट ऑफिसर की मौत की सूचना मिली थी। जिसके बाद शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। उन्होंने बताया कि घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली जा रही है व आसपड़ोस के लोगों से पूछताछ की जा रही है व पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही हत्या का सही कारण पता चल पाएगा।

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


बिंदुखत्ता में राजस्व ग्राम की मांग ने पकड़ा जोर, पदयात्रा में आज भी उमड़ा जनसैलाब; हजारों लोग हुए शामिल
अल्मोड़ा में बारिश का कहर, मकान पर गिरा पहाड़ी से मलबा; तीन लोगों की मौत
आज का राशिफल (01 सितंबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!
बिंदुखत्ता में राजस्व ग्राम की मांग ने पकड़ा जोर; 17वें दिन पदयात्रा में उमड़ी भारी भीड़