उत्तराखंड: पहाड़ी क्षेत्रों में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, बारिश व बर्फ़बारी के आसार
देहरादून। पहाड़ों में फिर से बर्फबारी और मैदानी इलाकों में बारिश के आसार हैं। मंगलवार को धूप निकलने से लोगों को ठंड से राहत मिली। हालांकि मौसम विभाग का अनुमान है कि बुधवार को मौसम का मिजाज बदल जाएगा।
मौसम विभाग के अनुसार बुधवार को पहाड़ों में बर्फबारी होने के आसार हैं। मैदानी इलाकों में बारिश होगी। वहीं पहाड़ी इलाकों में कई स्थानों पर अब भी बर्फ जमी हुई है। नैनीताल में ऊंचाई वाले इलाकों के अलावा मुक्तेश्वर, रामगढ़ और ओखलकांडा में मोटी बर्फ जमी हुई है। अगर फिर से बर्फबारी होती है तो आम लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ेगा।

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841
ADVERTISEMENTS


हल्द्वानी: आरटीओ कार्यालय में फायरिंग पर बड़ी कार्रवाई, वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी निलंबित
बिंदुखत्ता में राजस्व ग्राम की मांग पर पदयात्रा जारी, भारी बारिश के बीच सैकड़ों लोग जुटे; शासन पर लगाए गंभीर आरोप
आज का राशिफल (02 सितंबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!
गौला नदी का रौद्र रूप, बिंदुखत्ता में तेज भू-कटाव से मचा हड़कंप; कई एकड़ जमीन नदी में समाई