उत्तराखंड : मोबाइल ले जाने पर केदारनाथ मंदिर में दर्शन नहीं होंगे,…..समिति ने जारी किया फैसला
उत्तराखंड में अब बाबा केदारनाथ धाम में अनर्गल वीडियो और रील बनाने वालों के खिलाफ दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी , क्योंकि केदारनाथ मंदिर के परिसर और गर्भगृह में कैमरा और मोबाइल ले जाने पर प्रतिबंध लगा दिया गया है। इसके लिए मंदिर परिसर में साइन बोर्ड भी लगा दिए हैं। यही नहीं जल्द ही मंदिर में दर्शन के लिए ड्रेस कोड भी लागू किया जाएगा।
समिति के अध्यक्ष अजेंद्र अजय ने बताया कि बाबा केदारनाथ का धाम लाखों तीर्थ यात्रियों और श्रद्धालुओं की आस्था और आध्यात्मिक केंद्र है, ऐसे में कई देश-विदेश के युवा अपने इंस्टाग्राम और यूट्यूब को अधिक प्रचारित करने के उद्देश्य से केदारनाथ मंदिर के अगल-बगल और फ्रंट में अनर्गल वीडियो बनाकर वायरल कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि इस वर्ष कई युवकों और युवतियों ने एक दूसरे को प्रपोज करने के उद्देश्य से इस तरह की वीडियोग्राफी की। लेकिन अब समिति ने मंदिर परिसर में कैमरा और मोबाइल ले जाने को प्रतिबंधित कर दिया है। ताकि कोई भी इस तरह का कृत्य न कर सके। अगर कोई भी ऐसा करेगा तो उनके विरुद्ध कानूनी कार्रवाई होगी।
समिति के अध्यक्ष अजेंद्र ने बताया कि केदारनाथ धाम के मंदिर में भी ड्रेस कोड जल्द लागू किया जाएगा। उन्होंने बताया कि अध्यात्म आस्था के पवित्र केदारनाथ धाम में केवल आध्यात्मिक लोग ही प्रवेश करेंगे। उन्होंने बताया कि प्रसिद्धि पाने के उद्देश्य से वीडियो और अन्य सोशल साइट पर सक्रिय रहने वाले युवाओं-युवतियों के इस तरह के कारनामे पूर्ण रूप से प्रतिबंधित कर दिए गए हैं। उन्होंने कहा कि जो व्यक्ति श्रद्धा के धाम इस तरह के अनर्गल फोटोग्राफी करेगा, उसके विरुद्ध दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी।

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


आज का राशिफल (06 नवंबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!
लालकुआं: पत्नी से कहासुनी के बाद कमरे में गया युवक, काफी देर तक नहीं खुला दरवाजा; तोड़कर देखा तो उड़ गए परिजनों के होश
मुकेश बोरा के नेतृत्व में लालकुआं दुग्ध संघ ने रचा इतिहास, प्रदेश में मिला पहला स्थान; कैबिनेट मंत्री ने किया सम्मानित
आज का राशिफल (05 नवंबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!
(बड़ी खबर ) मदर डेयरी के पैक्ड गाय के दूध में बड़ी गड़बड़ी! जांच में फैट 2.9 प्रतिशत मिला, नमूना अधोमानक और मिथ्याछाप घोषित