उत्तराखंड: यहां मिट्टी की खान में दबकर तीन महिलाओं की मौत, गांव में छाया मातम।।
रुद्रप्रयाग। जिले के जखोली ब्लॉक के लुठियाग गांव में घर की लिपाई के लिए मिट्टी लेने गई तीन महिलाओं की मिट्टी की खान में दबकर मौत हो गई। जबकि दो महिलाओं ने मौके से भागकर जान बचाई। सूचना पर स्थानीय ग्रामीण व जिला आपदा मोचन बल (DDRF) की टीम द्वारा घटनास्थल पर पहुंचकर करीब दो घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद मलबे में दबी तीनों महिलाओं के शव निकाले गए। घटना के बाद से पूरे गांव और क्षेत्र में मातम का माहौल छा गया है।
जानकारी के अनुसार रुद्रप्रयाग जिले के जखोली विकासखंड के लुठियाग गांव की 5 महिलाएं गुरुवार को गांव के पास ही मिट्टी की एक ढांग में घर की लिपाई के लिए मिट्टी लेने गई थी। तीन महिलाएं ढांग के अंदर से मिट्टी निकाल रही थीं, जबकि दो महिलाएं ढांग के बाहर खड़ी थीं। इसबीच खुदाई के दौरान अचानक ऊपर से पहाड़ी दरक गई, जिससे तीनों महिलाएं मलबे में दब गईं। बाहर खड़ी दो महिलाओं के ऊपर भी पहाड़ी से मिट्टी गिरी, लेकिन वह समय रहते भागकर जान बचाने में सफल रहीं। इस घटना की सूचना मिलते ही ग्रामीणों के साथ डीडीआरएफ और तहसील प्रशासन की टीम भी पर मौके पर पहुंची। करीब दो घंटे रेस्क्यू कर मलबे में दबी तीनों महिलाओं के शव निकाले गए।
मृतकों में लुठियाग गांव निवासी 40 वर्षीय आशा देवी पत्नी दिनेश सिंह, 52 वर्षीय माला देवी पत्नी दर्शन सिंह और 48 वर्षीय सोना देवी पत्नी पूरण सिंह शामिल हैं।

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


हल्द्वानी: आरटीओ कार्यालय में फायरिंग पर बड़ी कार्रवाई, वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी निलंबित
बिंदुखत्ता में राजस्व ग्राम की मांग पर पदयात्रा जारी, भारी बारिश के बीच सैकड़ों लोग जुटे; शासन पर लगाए गंभीर आरोप
आज का राशिफल (02 सितंबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!
गौला नदी का रौद्र रूप, बिंदुखत्ता में तेज भू-कटाव से मचा हड़कंप; कई एकड़ जमीन नदी में समाई