उत्तराखंड: आज से थम गया चुनाव प्रचार, 19 अप्रैल को होगा मतदान
देहरादून। भारत निर्वाचन आयोग की गाइडलाइन के अनुसार पहले चरण के मतदान के लिए चुनाव प्रचार का शोर आज बुधवार शाम 5 बजे से थम गया है। जिसके तहत किसी भी प्रत्याशी के चुनाव प्रचार पर रोक रहेगी। साथ ही 19 अप्रैल शाम 6 बजे तक ड्राई डे रहेगा।
उत्तराखंड की पांच लोकसभा सीटों पर पहले चरण के मतदान के लिए चुनाव आयोग ने सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं। 16 और 17 अप्रैल को प्रदेश के 11729 बूथों में से 717 बूथों पर पोलिंग पार्टियों को रवाना कर दिया गया है। जबकि 18 अप्रैल को बाकी बूथों पर पोलिंग पार्टियां रवाना की जाएंगी। उत्तराखंड में मतदान के लिए 15000 पोलिंग पार्टियों की तैनात की गई हैं जिसमें 55000 से ज्यादा मतदान अधिकारियों के कंधों पर मतदान संपन्न कराने की जिम्मेदारी होगी।
वहीं शांतिपूर्ण मतदान के लिए प्रदेश के सभी 11729 बूथों पर 65 कंपनियां फोर्स, पीएससी, और 15000 होमगार्ड जवानों को भी तैनात किया गया है। इसके अलावा 5000 से ज्यादा बूथों पर सीसीटीवी से निगरानी की जा रही है।

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


लालकुआं में दुकानदारों की मनमानी: सड़क पर दुकानें सजने से चलना हुआ दुश्वार, अब नगर पंचायत का एक्शन शुरू…
पंतनगर में दर्दनाक हादसा: बस की टक्कर से बाइक सवार दो लोगों की मौत; ओवरटेक के दौरान हुआ हादसा
आज का राशिफल (20 अक्टूबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!