उत्तराखंड : यहां सड़क हादसे में दो लोगों की दर्दनाक मौत, तीन हुए घायल
देहरादून। डोईवाला के लालतप्पड़ क्षेत्र में सड़क दुर्घटना में दो व्यक्तियों की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार, लालतप्पड़ क्षेत्र के बालकवारी चौक के पास खड़े ट्रक में एक तेज रफ्तार स्कार्पियो कार टकरा गई। इससे स्कार्पियो में सवार एक युवती और ट्रक ड्राइवर की मौके पर ही मौत हो गई है। जबकि स्कार्पियो में सवार अन्य तीन व्यक्ति जख्मी हैं, जिन्हें पुलिस ने अस्पताल में भर्ती करा दिया है।
डोईवाला कोतवाली अंतर्गत लालतप्पड क्षेत्र में देहरादून हरिद्वार राष्ट्रीय राजमार्ग पर सड़क दुर्घटना में दो व्यक्तियों की मौत हो गई है। जबकि तीन अन्य व्यक्ति घायल हैं। लालतप्पड़ चौकी प्रभारी कविंद्र राणा ने बताया कि देहरादून हरिद्वार राष्ट्रीय राजमार्ग पर बालकवारी चौक के पास स्थित काली मंदिर के समीप प्रातः 4 बजे खराब खड़े ट्रक में स्कार्पियो की जबरदस्त भिड़ंत हो गई। इस हादसे में स्कार्पियो में सवार टिहरी निवासी 21 वर्षीय युवती खुशी और ट्रक ड्राइवर जसपुर निवासी मोहम्मद यासीन की मौके पर ही मौत हो गई है। जबकि स्कार्पियो में सवार अन्य दो लड़के और एक लड़की को अस्पताल पहुंचाया गया है। इसमें चकराता निवासी दूसरी लड़की की हालत गंभीर बनी हुई है।

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


हल्द्वानी: आरटीओ कार्यालय में फायरिंग पर बड़ी कार्रवाई, वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी निलंबित
बिंदुखत्ता में राजस्व ग्राम की मांग पर पदयात्रा जारी, भारी बारिश के बीच सैकड़ों लोग जुटे; शासन पर लगाए गंभीर आरोप
आज का राशिफल (02 सितंबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!
गौला नदी का रौद्र रूप, बिंदुखत्ता में तेज भू-कटाव से मचा हड़कंप; कई एकड़ जमीन नदी में समाई