उत्तराखंड: यहां यूटिलिटी वाहन हुआ दुर्घटनाग्रस्त, एक की मौत, चार घायल
उत्तरकाशी। उत्तराखंड के उत्तरकाशी जनपद से एक दुखद खबर आ रही है, यहां चिन्यालीसौड़ के बणगांव मोटरमार्ग में रात्रि को एक यूटिलिटी वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गया। हादसे में एक की मौत तथा चार घायल बताए जा रहे हैं।
मिली जानकारी के अनुसार चिन्यालीसौड़ के बणगांव मोटरमार्ग पर स्थान हट नाली के पास यूटिलिटी वाहन (UK 10 TA 0749) दुर्घटनाग्रस्त हो गया। बताया जा रहा है कि वाहन में 5 लोग सवार थे, जिसमें एक व्यक्ति की घटनास्थल पर ही मौत हो गई, तथा चार घायल को CHC चिन्यालीसौड़ ले जाया गया है।
मृतक की पहचान यतेन्द्र सिंह पुत्र (40) तथा घायलों की पहचान अनिल रावत (38), मगराज रावत (32) धनवीर सिंह राणा (35) तथा महावीर सिंह राणा (30) के रूप में हुई। सभी ग्राम बणगांव, चिन्यालीसौड़। के निवासी हैं।

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


बिंदुखत्ता में राजस्व ग्राम की मांग ने पकड़ा जोर, पदयात्रा में आज भी उमड़ा जनसैलाब; हजारों लोग हुए शामिल
अल्मोड़ा में बारिश का कहर, मकान पर गिरा पहाड़ी से मलबा; तीन लोगों की मौत
आज का राशिफल (01 सितंबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!
बिंदुखत्ता में राजस्व ग्राम की मांग ने पकड़ा जोर; 17वें दिन पदयात्रा में उमड़ी भारी भीड़