उत्तराखंड : कैबिनेट मंत्री की बीच सड़क में दबंगई का वीडियो वायरल, गनर के साथ जमकर धुना युवक
ऋषिकेश। उत्तराखंड के वित्त मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल विधानसभा भर्ती प्रकरण के बाद एक नए विवाद में फंस गए हैं. प्रेमचंद का बीच सड़क पर अपने गनर के साथ मिलकर एक युवक को सरेआम गुंडों की तरह बेरहमी से पीटने का वीडियो सामने आया है. यह वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो गया है, जिसमें मंत्री जमकर मारपीट करते हुए दिख रहे हैं.
हालांकि मंत्री समर्थकों ने युवक पर उनकी कार के ऊपर हमला करने का आरोप लगाया है, लेकिन युवक के समर्थन में आए लोगों का कहना है कि वह किसी जनसमस्या को लेकर मंत्री की कार को रोक रहा था. इसी बात को लेकर बहस होने के बाद मारपीट शुरू कर दी गई. उधर, यह वीडियो वायरल होने के बाद विपक्षी दल कांग्रेस ने सत्ताधारी भाजपा को निशाने पर ले लिया है. कांग्रेस ने भाजपा पर गुंडागर्दी को बढ़ावा देने का आरोप लगाते हुए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से आरोपी मंत्री को बर्खास्त करने की मांग की है.
सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा वीडियो ऋषिकेश में हरिद्वार हाईवे का बताया जा रहा है. इस वीडियो में हरा कुर्ता-पायजामा पहने प्रेमचंद अग्रवाल नीली युवक पहने युवक के साथ मारपीट करते हुए दिख रहे हैं. कैबिनेट मंत्री के थप्पड़ मारने के बाद उनके सुरक्षाकर्मियों ने युवक को तेजी से मारना पीटना शुरू किया. उनके साथ कैबिनेट मंत्री भी युवक को पीटते हुए दिख रहे हैं.
बताया जा रहा है कि ऋषिकेश के शिवाजी नगर के रहने वाले सुरेंद्र सिंह नेगी सड़क से जुड़ी जनसमस्या के बारे में मंत्री को बताना चाहते थे. इसे लेकर ही उन्होंने मंत्री की कार रुकवाई थी. इसी दौरान दोनों में किसी बात को लेकर हॉटटॉक हुई. इसे लेकर भड़के मंत्री ने सुरेंद्र सिंह नेगी के मुंह पर थप्पड़ मार दिया. इसके बाद जमकर मारपीट की गई, जिसका वीडियो सड़क पर मौजूद भीड़ में से किसी ने रिकॉर्ड कर लिया और सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया. बताया जा रहा है कि सुरेंद्र सिंह नेगी को मंत्री के आदेश पर पुलिस ने हिरासत में ले लिया है.

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


आज का राशिफल (05 नवंबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!
(बड़ी खबर ) मदर डेयरी के पैक्ड गाय के दूध में बड़ी गड़बड़ी! जांच में फैट 2.9 प्रतिशत मिला, नमूना अधोमानक और मिथ्याछाप घोषित
लालकुआं: दीपावली की खुशियां मातम में बदलीं, ट्रेन की चपेट में आने से युवक की दर्दनाक मौत; परिजनों में मचा कोहराम
लालकुआं नगर पंचायत अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह लोटनी सम्मानित, पेंशनर्स वेलफेयर संगठन ने दिया अभिनंदन पत्र
त्योहारों से पहले बिंदुखत्ता की छह दुग्ध समितियों में 42.46 लाख रुपये का बोनस वितरित, पशुपालकों के चेहरों पर खिली मुस्कान