उत्तराखंड : PCS निधि यादव के खिलाफ विजिलेंस जांच के आदेश,….सीएम ने दी अनुमति
उत्तराखंड की पीसीएस अधिकारी निधि यादव की मुश्किलें बढ़ गई हैं। सीएम धामी ने उनके खिलाफ आय से अधिक संपत्ति मामले में विजिलेंस को खुली जांच की अनुमति दी है। सीएम ने यह अनुमति विजिलेंस अधिष्ठान की मांग पर दी है।
धामी सरकार ने राज्य में सीनियर पीसीएस अफसर निधि यादव के खिलाफ विजिलेंस की खुली जांच के निर्देश दे दिए हैं। विजिलेंस को भी प्राथमिक जांच में उनके पास आय से अधिक संपत्ति के कई तथ्य मिले थे।
हाल ही में निधि यादव पीसीएस अफसरों की डीपीसी के दौरान भी विवादों में घिर गई थी। दरअसल हाल ही में पीसीएस अफसरों की डीपीसी देहरादून में हुई थी जिसमें निधि यादव को भी प्रमोशन मिलना था, लेकिन तमाम विवादों के बाद उनकी डीपीसी पर रुकावट आने की बात कही गयी। अब निधि यादव के खिलाफ शासन ने विजिलेंस की खुली जांच की अनुमति दे दी है।
इससे पहले विजिलेंस निधि यादव की प्राथमिक जांच कर चुकी है जिसमें उनके पास आय से अधिक संपत्ति के कई तथ्य मिले हैं। जिसको विजिलेंस ने शासन को प्रेषित कर दिया था। बड़ी बात ये है कि काफी लंबे समय तक शासन ने इस फाइल को अपने पास रखा। इसके बाद अब विवाद बढ़ने के बाद विजिलेंस को खुली जांच की अनुमति दे दी गई है।

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


जमीन बहने के बाद ही क्यों जागता है सिस्टम? बिन्दुखत्ता में गौला नदी के कटाव पर उठे सवाल
बिन्दुखत्ता राजस्व ग्राम की अधिसूचना: सवा दो साल का इंतजार, 22वें दिन की पदयात्रा में आर-पार की तैयारी
बिन्दुखत्ता: गौला नदी के कटाव से किसानों की जमीन नदी में समाई, चार मकान खतरे में; ग्रामीणों का धरना-प्रदर्शन,…VIDEO