उत्तराखंड मौसम अलर्ट: आठ जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, देहरादून-नैनीताल में ऑरेंज अलर्ट जारी
देहरादून। उत्तराखंड में मौसम विभाग ने फिर से अलर्ट जारी किया है। सोमवार को राज्य के आठ जिलों में भारी बारिश की संभावना जताई गई है। मौसम केंद्र देहरादून के पूर्वानुमान के अनुसार देहरादून, बागेश्वर, चंपावत और नैनीताल जिलों में कहीं-कहीं भारी बारिश की संभावना है, जिसके लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।
वहीं ऊधमसिंह नगर, पौड़ी, पिथौरागढ़ और चमोली जिलों में भी भारी बारिश हो सकती है। इन जिलों के लिए विभाग ने येलो अलर्ट जारी किया है।
मौसम विभाग ने लोगों से सतर्क रहने की अपील की है। लगातार हो रही बारिश के चलते भूस्खलन और सड़क बाधित होने की आशंका जताई गई है। वहीं निचले इलाकों में जलभराव की समस्या भी बढ़ सकती है।

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841
ADVERTISEMENTS


बिन्दुखत्ता राजस्व ग्राम की अधिसूचना: सवा दो साल का इंतजार, 22वें दिन की पदयात्रा में आर-पार की तैयारी
बिन्दुखत्ता: गौला नदी के कटाव से किसानों की जमीन नदी में समाई, चार मकान खतरे में; ग्रामीणों का धरना-प्रदर्शन,…VIDEO
हल्द्वानी में किशोरी से दोस्ती, शादी का भरोसा और फिर दो साल तक दुष्कर्म का आरोप; मेरठ के युवक पर POCSO में केस
आज का राशिफल (05 सितंबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!
नैनीताल में भारी बारिश का अलर्ट: कल स्कूल-आंगनबाड़ी केंद्र बंद रखने के आदेश