उत्तराखंड मौसम अपडेट: आज कई जिलों में भारी बारिश की चेतावनी
देहरादून। उत्तराखंड में लगातार जारी बारिश का असर अब धीरे-धीरे कम होता दिख रहा है। राज्य मौसम विज्ञान केंद्र ने भारी बारिश को लेकर जारी नारंगी (ऑरेंज) अलर्ट को घटाकर पीला (येलो) कर दिया है। हालांकि, अभी भी कुछ जिलों में मौसम विभाग ने भारी बारिश और गरज-चमक की चेतावनी जारी की है।
मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार आज 5 सितंबर शुक्रवार को उत्तरकाशी, नैनीताल, चंपावत, बागेश्वर, उधम सिंह नगर, अल्मोड़ा, पौड़ी और पिथौरागढ़ जिलों में अलग-अलग स्थानों पर भारी बारिश, गरज के साथ बिजली गिरने और तीव्र से बहुत तीव्र बारिश होने की संभावना है।
वहीं, हरिद्वार, उधम सिंह नगर, अल्मोड़ा और चंपावत जिलों के कुछ स्थानों पर तथा राज्य के अन्य जिलों में कई जगहों पर मध्यम बारिश और गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ सकती हैं।
देहरादून में मौसम आंशिक रूप से बदली रहने का अनुमान है। हल्की से मध्यम बारिश के साथ एक-दो बार गरज-चमक के साथ तेज बौछारें भी पड़ सकती हैं। मौसम विभाग के अनुसार, देहरादून में अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है।

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


बिन्दुखत्ता राजस्व ग्राम की अधिसूचना: सवा दो साल का इंतजार, 22वें दिन की पदयात्रा में आर-पार की तैयारी
बिन्दुखत्ता: गौला नदी के कटाव से किसानों की जमीन नदी में समाई, चार मकान खतरे में; ग्रामीणों का धरना-प्रदर्शन,…VIDEO
हल्द्वानी में किशोरी से दोस्ती, शादी का भरोसा और फिर दो साल तक दुष्कर्म का आरोप; मेरठ के युवक पर POCSO में केस
आज का राशिफल (05 सितंबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!
नैनीताल में भारी बारिश का अलर्ट: कल स्कूल-आंगनबाड़ी केंद्र बंद रखने के आदेश