उत्तराखंड मौसम अपडेट: अगले 24 घंटे भारी! इन जिलों में बारिश और बिजली का येलो अलर्ट जारी
उत्तराखंड में मानसून पूरी तरह सक्रिय हो गया है। पहाड़ से लेकर मैदान तक मौसम का मिजाज बदला हुआ है और कई इलाकों में रुक-रुक कर बारिश का दौर जारी है। मौसम विभाग ने शनिवार को भी प्रदेश के कई जिलों में भारी बारिश, गर्जन और आकाशीय बिजली गिरने की संभावना जताई है।
मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार अगले कुछ दिनों तक प्रदेशभर में मौसम ऐसा ही बना रहेगा। कई इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश होगी, जबकि कुछ स्थानों पर भारी वर्षा भी हो सकती है।
मौसम विभाग ने पौड़ी, पिथौरागढ़ और बागेश्वर जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। इसके अलावा सभी पर्वतीय जिलों में गरज-चमक के साथ तेज बारिश और आकाशीय बिजली गिरने की संभावना जताई गई है। वहीं हरिद्वार और ऊधमसिंह नगर में भी कुछ स्थानों पर गर्जन और बिजली चमकने का अनुमान है।
प्रशासन और मौसम विभाग ने लोगों से अपील की है कि खराब मौसम के दौरान नदी-नालों, भूस्खलन संभावित क्षेत्रों और खुले स्थानों से दूर रहें तथा यात्रा से पहले मौसम की ताजा जानकारी जरूर लें।

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


गांधी जयंती पर लक्ष्य संस्था ने संदीपन घाट पर चलाया स्वच्छता अभियान, प्लास्टिक वेस्ट एकत्र कर दिया स्वच्छता का संदेश
हल्दूचौड़: ‘सेवा ही संकल्प’ अभियान के तहत पौधरोपण एवं स्वच्छता अभियान में सम्मिलित हुए सांसद अजय भट्ट
लालकुआं (दु:खद): तेज रफ्तार ने उजाड़ दिया परिवार, 35 वर्षीय मनोज की मौत; दो बेटियों के सिर से उठा पिता का साया
हल्द्वानी: ग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी में मनाई गई गांधी-शास्त्री जयंती, चलाया स्वच्छता अभियान
आज का राशिफल (02 अक्टूबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!