उत्तराखंड मौसम अपडेट: आज इन पांच जिलों में यलो अलर्ट जारी
देहरादून। पहाड़ी जिलों में मौसम का मिजाज चारधाम यात्रियों के लिए परेशान का सबब बना हुआ है। वहीं, मौसम विभाग ने एक बार फिर उत्तरकाशी, चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जिलों में गरज के साथ भारी बारिश का पूर्वानुमान जताया है। मौसम विभाग ने इन जनपदों के लिए येलो अलर्ट जारी किया है।
चारधाम यात्रा जिलों में बारिश की वजह से यात्रियों की परेशानी बढ़ सकती है। हेमकुंड साहिब की यात्रा पर भी खराब मौसम से असर पड़ने की आशंका है। मौसम विभाग की मानें तो राज्य में कहीं-कहीं ओलावृष्टि हो सकती है। इसके साथ ही 60 से 70 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से हवाएं चलने का अनुमान है, जो बढ़कर 80 किमी प्रति घंटा हो सकती है। इसके अलावा आसमान में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे। कुछ क्षेत्रों में शाम के बाद गर्जन वाले बादल विकसित होने की संभावना है।

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


आज का राशिफल (05 नवंबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!
(बड़ी खबर ) मदर डेयरी के पैक्ड गाय के दूध में बड़ी गड़बड़ी! जांच में फैट 2.9 प्रतिशत मिला, नमूना अधोमानक और मिथ्याछाप घोषित
लालकुआं: दीपावली की खुशियां मातम में बदलीं, ट्रेन की चपेट में आने से युवक की दर्दनाक मौत; परिजनों में मचा कोहराम
लालकुआं नगर पंचायत अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह लोटनी सम्मानित, पेंशनर्स वेलफेयर संगठन ने दिया अभिनंदन पत्र
त्योहारों से पहले बिंदुखत्ता की छह दुग्ध समितियों में 42.46 लाख रुपये का बोनस वितरित, पशुपालकों के चेहरों पर खिली मुस्कान