उत्तराखंड: पश्चिमी विक्षोभ से बदलेगा मौसम, बारिश-बर्फबारी की संभावना
उत्तराखंड में इन दिनों शुष्क मौसम के बीच कड़ाके की ठंड पड़ रही है। मौसम विज्ञान केंद्र देहरादून द्वारा जारी पूर्वानुमान के मुताबिक प्रदेश में अगले 48 घंटे में पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से हल्की बारिश और बर्फबारी की संभावना है।
मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार आज दोपहर बाद प्रदेश के पर्वतीय इलाकों में मौसम के करवट लेने से हल्की बारिश और बर्फबारी के आसार हैं वहीं, 6 जनवरी को प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में बारिश और ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी हो सकती है।
मौसम विज्ञान केंद्र द्वारा जारी पूर्वानुमान के मुताबिक आज 5 जनवरी रविवार को उत्तराखंड राज्य के चमोली, उत्तरकाशी और पिथौरागढ़ जिले में कहीं-कहीं हल्की बारिश और 2500 मीटर से अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी की संभावना है। जबकि उधम सिंह नगर, हरिद्वार, पौड़ी, चंपावत और नैनीताल जिले के मैदानी क्षेत्रों में घना-मध्यम कोहरा और शीतलहर चलने से ठंड का प्रकोप बना रहेगा जबकि अलग-अलग स्थानों में दिन में धूप निकलने से राहत मिलने के आसार हैं।
मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक डॉ विक्रम सिंह के मुताबिक 6 जनवरी को पश्चिमी विक्षोभ के आंशिक प्रभाव से प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में बूंदाबांदी और ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी की संभावना है। उन्होंने बताया बारिश बर्फबारी के बाद प्रदेश भर में मौसम शुष्क रहने की संभावना है।

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


आज का राशिफल (26 अक्टूबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!
लालकुआं: नगला के पास भीषण सड़क हादसा, स्कूटी-कैंटर की टक्कर में दो युवकों की मौत
हल्द्वानी: अमृतपुर बायपास से जाम से मिलेगी राहत! सीएम धामी ने किया निरीक्षण, निर्माण में तेजी लाने के निर्देश
लालकुआं: दीपावली से पहले दुग्ध उत्पादकों को 32 लाख का बोनस, बिंदुखत्ता की 6 समितियों को मिली सौगात
आज का राशिफल (25 अक्टूबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!