उत्तराखंड: भारी बारिश का अलर्ट के चलते कल इस जिले के स्कूलों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी
भारत मौसम विज्ञान विभाग देहरादून द्वारा दिनांक 05.08.2025 को जारी मौसम पूर्वानुमान के अनुसार दिनांक 05.08.2025 एवं 06.08.2025 को जनपद में कहीं-कहीं भारी वर्षा, गर्जन के साथ आकाशीय बिजली चमकने / वर्षा के तीव्र से अत्यंत तीव्र दौर होने की सम्भावना व्यक्त की गयी है। उत्तरकाशी जनपद अन्तर्गत वर्तमान में अधिकांश क्षेत्रों में लगातार हो रही वर्षा के कारण नदी-नालों का जल स्तर बढ़ने एवं पैदल रास्तों व सड़क मार्गों के प्रभावित होने के साथ कतिपय क्षेत्रों में बादल फटने, भूस्खलन एवं सम्भावित आपदाओं के न्यूनीकरण व प्रबन्धन के दृष्टिकोण से स्कूली छात्र/छात्राओं की सुरक्षा हेतु आवश्यक उपाय किया जाना आवश्यक है।

अतः उपरोक्त को मध्यनजर रखते हुये आपदा प्रबन्धन अधिनियम-2005 की धारा 22 (H) के द्वारा प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुये जनपद में संचालित सभी शासकीय, गैर शासकीय, निजी विद्यालयों (कक्षा 1 से 12 तक) एवं आंगनबाडी केन्द्रों में दिनांक 06 अगस्त, 2025 (गुरुवार) को अवकाश घोषित किया जाता है।
उक्त आदेश का तत्काल अनुपालन करना सुनिश्चित करें।
दिनांक- अगस्त, 2025
5/8/25 मुख्य अधिशासी अधिकारी,
जनपद आपदा प्रबन्धन प्राधिकरण /अपर मजिस्ट्रेट, उत्तरकाशी।

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


बिन्दुखत्ता राजस्व ग्राम की अधिसूचना: सवा दो साल का इंतजार, 22वें दिन की पदयात्रा में आर-पार की तैयारी
बिन्दुखत्ता: गौला नदी के कटाव से किसानों की जमीन नदी में समाई, चार मकान खतरे में; ग्रामीणों का धरना-प्रदर्शन,…VIDEO
हल्द्वानी में किशोरी से दोस्ती, शादी का भरोसा और फिर दो साल तक दुष्कर्म का आरोप; मेरठ के युवक पर POCSO में केस
आज का राशिफल (05 सितंबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!
नैनीताल में भारी बारिश का अलर्ट: कल स्कूल-आंगनबाड़ी केंद्र बंद रखने के आदेश