उत्तराखंड : केदारनाथ धाम के गर्भ गृह में रूपये उड़ाने वाली महिला पर मुकदमा दर्ज
केदारनाथ मंदिर के गर्भ गृह में सोने को पीतल में बदल जाने पर मचे तूफान के बाद अब एक और घटना ने श्रद्धालुओं की आस्था को झकझोर दिया है।
इस बीच, केदारनाथ के गर्भ गृह में एक महिला श्रद्धालु का नोट उड़ाते हुए वीडियो वॉयरल हो गया। वीडियो में सफेद लिबास व गले में रुद्राक्ष की माला डाले एक महिला श्रद्धालु नोटों की बारिश कर रही है।
इस सम्बन्ध में कार्याधिकारी केदारनाथ मन्दिर समिति की तरफ से जनपद रुद्रप्रयाग पुलिस को तहरीर दी गयी कि सोशल मीडिया में मन्दिर के गर्भ गृह का एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमे एक महिला द्वारा बाबा केदारनाथ के शिवलिंग पर रुपये उड़ाये जा रहे हैं जिसमे “क्या कभी अम्बर से सूर्य बिछड़ता है” का संगीत जोड़ा हुआ है तथा एक पं0 द्वारा पूजा सम्पन्न की जा रही है, जो वायरल वीडियो में दिखाई दे रहा है। इस वीडियो से हिन्दू सनातन धर्मावम्बियो की धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंची है जिससे कि देश-विदेश में श्रद्धालुओं की भावनायें आहत होने सम्बन्धी शिकायत के आधार पर कोतवाली सोनप्रयाग पर केदारनाथ धाम में श्रद्धालुओं की धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने सम्बन्धी भा0द0वि0 की सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर विवेचना प्रचलित की गयी है।
जिसके बाद मामले में भावनाओं को ठेस पहुंचाने वालों के विरुद्ध कोतवाली सोनप्रयाग पर हुआ मुकदमा दर्ज हुआ है।

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


जमीन बहने के बाद ही क्यों जागता है सिस्टम? बिन्दुखत्ता में गौला नदी के कटाव पर उठे सवाल
बिन्दुखत्ता राजस्व ग्राम की अधिसूचना: सवा दो साल का इंतजार, 22वें दिन की पदयात्रा में आर-पार की तैयारी
बिन्दुखत्ता: गौला नदी के कटाव से किसानों की जमीन नदी में समाई, चार मकान खतरे में; ग्रामीणों का धरना-प्रदर्शन,…VIDEO
हल्द्वानी में किशोरी से दोस्ती, शादी का भरोसा और फिर दो साल तक दुष्कर्म का आरोप; मेरठ के युवक पर POCSO में केस