उत्तराखंड–(गजब): तीन बच्चों की माँ को नाबालिग से हुआ प्यार। थाने में जमकर मचाया बवाल
उत्तराखंड में ऋषिकेश के हरिपुरकला ग्राम सभा में तीन बच्चों की मां को एक नाबालिग से प्यार हो गया। इसका पता परिजनों को चला, तो पुलिस स्टेशन में हंगामा हो गया।
महिला के पति और नाबालिग लड़के के परिजन महिला को समझाने का प्रयास करते रहे। लेकिन महिला मानने को तैयार नहीं हुई। यहां तक कि उसने नाबालिग से शादी न होने पर खुदकुशी की धमकी तक दे डाली थी। ऐसा सुन पुलिस वाले भी परेशान हो गए थे। पुलिस ने बामुश्किल दोनों पक्षों को शांत कराया। लेकिन एक बार समझौता होने के बाद महिला ने दोबारा हंगामा कर दिया। इस पर पुलिस को महिला के खिलाफ कार्रवाई करनी पड़ी।
पुलिस से प्राप्त जानकारी के मुताबिक हरिपुरकला में रहने वाली एक महिला को नाबालिग से प्यार हो गया। दोनों की मोहब्बत परवान चढ़ी, तो साथ जीने मरने की कसमें खा ली। धीरे-धीरे प्यार का यह सिलसिला आगे बढ़ा। इसकी भनक महिला के पति और नाबालिग के परिजनों को लगी।
मंगलवार को उन्होंने महिला और नाबालिग को एक स्थान पर साथ बैठे हुए पकड़ लिया। इसके बाद दोनों ही ओर से हंगामा शुरू हो गया। मामला बढ़ने पर महिला का पति और नाबालिग के परिजन रायवाला थाने पहुंचे। महिला ने नाबालिग से शादी नहीं होने पर खुदकुशी करने की कई बार धमकी दी। पुलिस ने बमुश्किल दोनों पक्षों के लोगों को समझाया, इसके बाद वह वापस लौट गए।
थानाध्यक्ष कुलदीप पंत ने बताया कि, एक बार समझौते के बाद मामला शांत हो गया था। लेकिन महिला ने दोबारा हंगामा कर दिया। इस पर पुलिस ने सख्ती दिखाते हुए महिला पर शांति भंग की धारा में कार्रवाई करते हुए उसे गिरफ्तार कर लिया। बताया कि, आरोपी महिला को एसडीएम कोर्ट में पेश किया जाएगा।

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


नैनीताल में भारी बारिश का अलर्ट: कल स्कूल-आंगनबाड़ी केंद्र बंद रखने के आदेश
सनसनीखेज खुलासा: देहरादून में बुजुर्ग महिला की हत्या, 12 घंटे के भीतर कातिल गिरफ्तार
उत्तराखंड हाईकोर्ट शिफ्टिंग मामले में बड़ा फैसला, नैनीताल से हल्द्वानी बेलबाबा ले जाने के खिलाफ याचिका खारिज
आज का राशिफल (04 सितंबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!