उत्तराखंड के चर्चित विक्रांत हत्याकांड का 12 घंटे में खुलासा! नेपाल भागने से पहले 2 आरोपी गिरफ्तार, मुख्य आरोपी अस्पताल में
रुद्रपुर। ऊधम सिंह नगर के किच्छा में हुए चर्चित विक्रांत हत्याकांड का पुलिस ने महज 12 घंटे के भीतर खुलासा करते हुए बड़ी सफलता हासिल की है। वारदात को अंजाम देने के बाद नेपाल भागने की फिराक में घूम रहे दो आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया, जबकि मुख्य आरोपी बंटी ठाकुर घायल अवस्था में अस्पताल में भर्ती है। वहीं फरार अन्य आरोपियों की तलाश में पुलिस की कई टीमें लगातार दबिश दे रही हैं।
एसएसपी अजय गणपति ने बताया कि प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि मृतक विक्रांत और आरोपी पक्ष के बीच पिछले कुछ समय से सोशल मीडिया पर लगातार बयानबाजी और आपसी विवाद चल रहा था। यही विवाद धीरे-धीरे गहरी रंजिश में बदल गया और आखिरकार खूनी वारदात तक पहुंच गया।
पुलिस के मुताबिक, विक्रांत अपने दोस्तों के साथ लालपुर क्षेत्र में एक परिचित के घर आयोजित दावत में शामिल होने गया था। देर रात लौटते समय महराया-लालपुर रोड पर पहले से घात लगाए बैठे हमलावरों ने उसे घेर लिया और ताबड़तोड़ गोलियां चला दीं। विक्रांत को तीन गोलियां लगीं। गंभीर हालत में पहले उसे निजी अस्पताल और बाद में हल्द्वानी रेफर किया गया, लेकिन उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।
घटना के बाद मृतक की मां कंचन की तहरीर पर थाना किच्छा में बंटी ठाकुर समेत छह नामजद आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया। विक्रांत की मौत के बाद पुलिस ने मुकदमे में हत्या की धारा भी जोड़ दी।
घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने ताबड़तोड़ कार्रवाई करते हुए धाधा फार्म क्षेत्र से दो आरोपियों वरुण कुमार और सुशील को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार दोनों आरोपी नेपाल भागने की तैयारी में थे, लेकिन उससे पहले ही उन्हें दबोच लिया गया।
पुलिस ने बताया कि मुख्य आरोपी बंटी ठाकुर फिलहाल घायल अवस्था में अस्पताल में भर्ती है। उसके घायल होने के कारणों की भी अलग से जांच की जा रही है। वहीं फरार तीन अन्य आरोपियों की तलाश के लिए पुलिस की विशेष टीमें संभावित ठिकानों पर लगातार छापेमारी कर रही हैं।
एसएसपी अजय गणपति ने कहा कि मामले में शामिल किसी भी आरोपी को बख्शा नहीं जाएगा और सभी आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी सुनिश्चित की जाएगी।

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


हरिद्वार: कांवड़ यात्रा में बड़ा हादसा, एक को बचाने उतरे तीन साथी भी गंगनहर में डूबे; चारों की मौत
हल्द्वानी: यहां सड़क किनारे मिला 41 वर्षीय युवक का शव, इलाके में सनसनी; पुलिस की जांच पड़ताल जारी
हल्द्वानी: नाबालिग से दुष्कर्म का सनसनीखेज खुलासा, पुलिस ने 48 घंटे में दो आरोपियों को दबोचा
आज का राशिफल (31 जुलाई 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!