उत्तरकाशी: यहां गहरी खाई में गिरी कार चालक सहित 4 लोग घायल, 3 लोगों की हालत नाजुक।
उत्तरकाशी। जनपद के चिन्यालीसौड़ में देवीदौड़ बाजार के समीप कार खाई में गिरने से चार लोग घायल हो गए हैं। घायलों को सीएचसी चिन्यालीसौड़ पहुंचाया गया, जिनमें से तीन की नाजुक हालत को देखते हुए हायर सेंटर रेफर किया गया है।
मिली जानकारी के अनुसार बुधवार शाम को चिन्यालीसौड़ के देवीदौड़ बाजार के समीप जोगत रोड पर कार खाई में गिर गई। कार में चार लोग सवार थे। घटना की जानकारी मिलते ही राजस्व विभाग सहित पुलिस की टीम मौके पर पहुंचकर रेस्क्यू अभियान चलाया। कार के साथ खाई में गिरी 4 लोगों को बाहर निकालकर 108 के माध्यम से सीएचसी चिन्यालीसौड़ पहुंचाया गया।
हादसे में चोटिल चालक महेशचंद रमोला (53) पुत्र गोपीचंद रमोला निवासी बधानगांव को हल्की चोटे आई, जिसे प्राथमिक उपचार के बाद घर भेज दिया गया। वहीं अलेबचन्द रमोला (65) पुत्र फतेचन्द, दीपलाल (62) पुत्र पुन्नूलाल और गिरवीर परमार (52) पुत्र सुंदर सिंह की गंभीर हालत को देखते हुए प्राथमिक उपचार देने के बाद हायर सेंटर रेफर किया गया। तीनों मल्ली गांव के निवासी हैं।

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


बिंदुखत्ता में राजस्व ग्राम की मांग ने पकड़ा जोर, पदयात्रा में आज भी उमड़ा जनसैलाब; हजारों लोग हुए शामिल
अल्मोड़ा में बारिश का कहर, मकान पर गिरा पहाड़ी से मलबा; तीन लोगों की मौत
आज का राशिफल (01 सितंबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!