उत्तरकाशी: यहाँ नदी मे समाई कार, दो लोग लापता
उत्तरकाशी। जनपद के डुंडा तहसील के अंतर्गत एक कार नदी में समा गई, जिसमें कार सवार दो लोग लापता हो गए हैं। दोनों लोग शिक्षक बताए जा रहे हैं। वे किसी काम से ग्राम मांजफ गए थे। वहां से लौटते वक्त रविवार सुबह हादसा हो गया। सूचना पर एनडीआरएफ, एसडीआरएफ और पुलिस के साथ ही राजस्व टीम मौके पर पहुंच गई । साथ ही 108 एंबुलेंस सेवा को भी मौके पर भेजा गया है।
एनडीआरएफ और एसडीआरएफ की टीम ने सर्च अभियान शुरू कर दिया। लापता व्यक्ति बुद्धिलाल (39)पुत्र बरफू ग्राम डांग जुवा, बलड़ियाना, टिहरी गढ़वाल, बिजेंद्र जोशी (40) पुत्र द्वारिका प्रसाद ग्राम बैलूनता, लंबगांव, टिहरी गढ़वाल के बताए जा रहे हैं। ग्राम मांजफ में रिश्तेदारी में आये थे।एनडीआरएफ और एसडीआरएफ की टीम ने सर्च अभियान शुरू कर दिया है।

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


गौला नदी का रौद्र रूप, बिंदुखत्ता में तेज भू-कटाव से मचा हड़कंप; कई एकड़ जमीन नदी में समाई
बिंदुखत्ता में राजस्व ग्राम की मांग ने पकड़ा जोर, पदयात्रा में आज भी उमड़ा जनसैलाब; हजारों लोग हुए शामिल
अल्मोड़ा में बारिश का कहर, मकान पर गिरा पहाड़ी से मलबा; तीन लोगों की मौत