उत्तराखंड में विजिलेंस का बड़ा एक्शन! 20 हजार की रिश्वत लेते JE रंगे हाथ गिरफ्तार, पंचायत अधिकारी पर भी गिरी गाज

ख़बर शेयर करें 👉


हल्द्वानी/ऊधम सिंह नगर। उत्तराखंड में भ्रष्टाचार के खिलाफ विजिलेंस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए ग्राम पंचायत कार्यालय जसपुर में तैनात कनिष्ठ अभियंता (JE) विवेक कुमार को 20 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। कार्रवाई के बाद सरकारी महकमे में हड़कंप मच गया है। मामले में ग्राम पंचायत विकास अधिकारी दीपक सागर की भूमिका भी सामने आई है, जिनके खिलाफ वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में भीषण सड़क हादसा! रोडवेज बस और पिकअप की आमने-सामने टक्कर, 3 की मौत… 5 जिंदगी और मौत से जूझ रहे


जानकारी के अनुसार एक पंजीकृत ठेकेदार ने सतर्कता अधिष्ठान के टोल फ्री नंबर 1064 पर शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायतकर्ता ने बताया कि जसपुर ब्लॉक क्षेत्र में वाटर कूलर लगाने के कार्य का भुगतान जारी करने के एवज में कनिष्ठ अभियंता विवेक कुमार ने 20 हजार रुपये, जबकि ग्राम पंचायत विकास अधिकारी दीपक सागर ने 12 हजार रुपये रिश्वत की मांग की थी।


शिकायत की जांच में मामला प्रथम दृष्टया सही पाए जाने पर पुलिस अधीक्षक सतर्कता अधिष्ठान, सेक्टर हल्द्वानी के निर्देशन में ट्रैप टीम का गठन किया गया। सोमवार को विजिलेंस टीम ने कुंडा (काशीपुर) में जाल बिछाकर कनिष्ठ अभियंता विवेक कुमार को शिकायतकर्ता से 20 हजार रुपये रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया।

यह भी पढ़ें 👉  आज का राशिफल (29 जून 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!


विजिलेंस अधिकारियों ने बताया कि मामले के दूसरे आरोपी ग्राम पंचायत विकास अधिकारी दीपक सागर के खिलाफ भी नियमानुसार वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। पूरे प्रकरण की जांच भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत आगे बढ़ाई जाएगी।

यह भी पढ़ें 👉  बड़ी खबर: उत्तराखंड में हथियारों की बड़ी खेप पकड़ी गई! 8 तमंचे और 10 जिंदा कारतूस के साथ अंतरजनपदीय तस्कर गिरफ्तार, बड़े नेटवर्क का खुलासा संभव


इस सफल कार्रवाई पर सतर्कता निदेशक डॉ. वी. मुरूगेशन ने ट्रैप टीम को नकद पुरस्कार देने की घोषणा की है। साथ ही उन्होंने आम जनता से भ्रष्टाचार के खिलाफ आगे आने की अपील करते हुए कहा कि रिश्वत मांगने की किसी भी शिकायत की सूचना टोल फ्री हेल्पलाइन 1064 या व्हाट्सएप नंबर 9456592300 पर दी जा सकती है।