बड़ी खबर: उत्तराखंड में हथियारों की बड़ी खेप पकड़ी गई! 8 तमंचे और 10 जिंदा कारतूस के साथ अंतरजनपदीय तस्कर गिरफ्तार, बड़े नेटवर्क का खुलासा संभव
हल्द्वानी। नैनीताल पुलिस ने अवैध हथियारों की तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एक अंतरजनपदीय हथियार तस्कर को गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से 8 अवैध तमंचे और 10 जिंदा कारतूस बरामद किए गए हैं। पुलिस का मानना है कि यह गिरफ्तारी किसी बड़े हथियार तस्करी नेटवर्क का पर्दाफाश कर सकती है। फिलहाल आरोपी से गहन पूछताछ की जा रही है।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. मंजूनाथ टी.सी. के निर्देशन में चलाए जा रहे ‘ऑपरेशन प्रहार’ के तहत एसपी सिटी मनोज कुमार कत्याल, क्षेत्राधिकारी अमित सैनी, थाना चोरगलिया पुलिस और एसओजी की संयुक्त टीम ने यह सफलता हासिल की।
पुलिस के अनुसार 27 जून की रात चोरगलिया क्षेत्र स्थित एमवीआर गेट पर चेकिंग अभियान चलाया जा रहा था। इसी दौरान मुखबिर से मिली सटीक सूचना के आधार पर गलफार गेट की ओर जाने वाले मार्ग पर एक संदिग्ध युवक को घेरकर पकड़ लिया गया। तलाशी लेने पर उसके बैग से भारी मात्रा में अवैध हथियार बरामद हुए।
गिरफ्तार आरोपी की पहचान रियासत (30 वर्ष), पुत्र रईस अहमद, निवासी नकुलिया, थाना सितारगंज, जनपद ऊधम सिंह नगर के रूप में हुई है। आरोपी के खिलाफ थाना चोरगलिया में आर्म्स एक्ट की धारा 3/25 के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।
बरामदगी में क्या-क्या मिला?
2 देशी तमंचे (12 बोर)
6 देशी तमंचे (315 बोर)
10 जिंदा कारतूस
पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि आरोपी ये हथियार कहां से लाता था, किन लोगों तक सप्लाई करता था और उसके नेटवर्क में कौन-कौन लोग शामिल हैं। अधिकारियों का कहना है कि पूछताछ के दौरान कई और अहम खुलासे होने की संभावना है।
इस बड़ी कार्रवाई को अंजाम देने वाली थाना चोरगलिया और एसओजी की संयुक्त टीम की सराहना करते हुए एसएसपी डॉ. मंजूनाथ टी.सी. ने टीम को ₹2,500 नकद पुरस्कार देने की घोषणा की है।
पुलिस का कहना है कि जनपद में अपराध और अवैध हथियारों के कारोबार के खिलाफ अभियान आगे भी इसी तरह जारी रहेगा।

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


देहरादून: जमीन के लालच में बेटी ने मां की हत्या की रची साजिश, प्रेमी संग मिलकर वारदात; दोनों गिरफ्तार
आज का राशिफल (27 सितंबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!
मां की तस्वीर लेकर ED दफ्तर पहुंचे हरीश रावत, बोले- मां जगदंबा और धरती मां का स्मरण कर आया हूं; पार्टी का फैसला सर्वोपरि
डबल मर्डर से सनसनी: प्रेम प्रसंग के शक में भाई ने बहन और पड़ोसी युवक को गोली मारकर की हत्या