बिंदुखत्ता: लोकगायिका कमला देवी से मिले भाजपा प्रदेश महामंत्री दीपेंद्र कोश्यारी, लोकगीत सुनकर हुए मंत्रमुग्ध

ख़बर शेयर करें 👉

बिंदुखत्ता। दीपावली के पावन अवसर पर भाजपा प्रदेश महामंत्री दीपेंद्र कोश्यारी ने बिंदुखत्ता के इंद्रानगर द्वितीय पहुंचकर कोक फेम लोकगायिका कमला देवी से मुलाकात की और उन्हें दीपावली की शुभकामनाएं दीं। इस दौरान दोनों के बीच आत्मीय मुलाकात हुई।

जानकारी के अनुसार, कमला देवी इन दिनों अपनी दीदी के घर इंद्रानगर द्वितीय, बिंदुखत्ता पहुंची हुई हैं। इसी दौरान प्रदेश महामंत्री दीपेंद्र कोश्यारी उनसे मिलने पहुंचे। मुलाकात के दौरान दीपेंद्र कोश्यारी ने कमला देवी द्वारा गाए गए गीतों को सुना और उनकी गायकी की जमकर सराहना की। उनके लोकगीतों को सुनकर वह काफी प्रभावित नजर आए।

इस अवसर पर दीपेंद्र कोश्यारी ने कमला देवी को दीपावली की शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। वहीं, लोकगायिका की गायकी और लोक संस्कृति के प्रति उनके योगदान की भी सराहना की गई। इस दौरान लाखन मेहता और धर्मेंद्र कुमार भी मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी-: दीपावली की छुट्टी पर घर जा रहे युवक को टैक्सी का झांसा देकर लूटा, दो गिरफ्तार

यह मुलाकात दीपावली के उल्लास के बीच आत्मीयता, लोककला और उत्तराखंड की सांस्कृतिक विरासत के सम्मान का खूबसूरत अवसर बनी।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad