Viral Video: ड्राइवर ने उफनते नाले में उतार दी रोडवेज बस, 30 सवारियों की जान पर बन आई

ख़बर शेयर करें 👉

उत्तराखंड। पहाडों पर लगातार हो रही बारिश से जनजीवन प्रभावित हो रहा है। नदियों के तेज बहाव, भूस्खलन और बारिश के कारण घटनाओं से लोगों की जानें भी जा रही हैं। अभी ताजा मामला उत्तराखंड से सामने आया है। यहां हिमाचल रोडवेज की एक बस रपटा (बरसाती नाला) में फंस गई। करीब 30 लोगों की जान संकट में फंस गई। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

जानकारी के मुताबिक ये घटना उत्तराखंड में देहरादून के पास विकासनगर की है। यहां हिमाचल रोडवेज की एक बस 30 सवारियों को पांवटा साहिब से लेकर देहरादून की ओर जा रही थी। इसी दौरान एक बरसाती नाले में पानी का तेज बहाव था। इसी दौरान बस के ड्राइवर ने लापरवाही करते हुए बस को रपटे में उतार दिया, लेकिन पानी का बहाव ज्यादा होने के कारण बस फंस गई। बस के फंसते ही सवारियां घबरा गईं। आनन-फानन में कई लोग बस की छत पर चढ़ गए। पानी के बहाव में बस भी तिरछी हो गई।

यह सब देख आसपास के लोग भी मदद के लिए जुट गए। सूचना पर पुलिस भी पहुंच गई। पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से सभी 30 सवारियों को सुरक्षित निकाला। इसके बाद ट्रैक्टर की मदद से बस को खींचा गया। इस दौरान लोगों ने वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad