Uttarakhand Weather : आज पांच जिलों में बहुत भारी बारिश के आसार, मौसम विभाग ने जारी किया यलो अलर्ट
देहरादून। राज्य के कुछ इलाकों में आज रविवार को भारी बारिश के आसार हैं। मौसम विभाग ने इसके लिए यलो अलर्ट भी जारी किया है।
मौसम विभाग के मुताबिक राज्य में कहीं-कहीं तीव्र बौछारें पड़ सकती हैं। वहीं अधिकतर इलाकों में गर्जन के साथ मध्यम वर्षा हो सकती है।
रविवार को राज्य के चमोली, बागेश्वर, पिथौरागढ़, नैनीताल और चंपावत जिलों में कहीं-कहीं भारी से बहुत भारी बारिश होने की संभावना है। अन्य जिलों में गर्जन के साथ आकाशीय बिजली चमकने तथा तीव्र बौछार पड़ने की संभावना भी है।

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841
ADVERTISEMENTS


बिंदुखत्ता में राजस्व ग्राम की मांग ने पकड़ा जोर, पदयात्रा में आज भी उमड़ा जनसैलाब; हजारों लोग हुए शामिल
अल्मोड़ा में बारिश का कहर, मकान पर गिरा पहाड़ी से मलबा; तीन लोगों की मौत
आज का राशिफल (01 सितंबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!
बिंदुखत्ता में राजस्व ग्राम की मांग ने पकड़ा जोर; 17वें दिन पदयात्रा में उमड़ी भारी भीड़