Uttarakhand Weather :राज्य के इन जिलों मे भारी बारिश की चेतावनी
देहरादून । मौसम विभाग ने एक बार फिर राज्य में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। इस बार 27 अगस्त से 29 अगस्त तक राज्य के कुछ जिलों में भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है।
राज्य मौसम केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह के अनुसार 26 अगस्त शुक्रवार को राज्य के पहाड़ी इलाकों में गर्जना और बिजली की चमक के साथ तेज बौछारें पड़ सकती हैं। जबकि 27, 28 अगस्त को नैनीताल, टिहरी, देहरादून, पौड़ी और चंपावत जिलों के कई हिस्सों में आकाशीय बिजली और गर्जना के साथ भारी बारिश हो सकती है। जबकि 29 अगस्त को नैनीताल, पिथौरागढ़, चंपावत और बागेश्वर जिलों के कुछ हिस्सों में भारी बारिश हो सकती है।
मौसम विभाग ने इस दौरान संवेदनशील क्षेत्रों में हल्का भूस्खलन और आकाशीय बिजली गिरने की भी चेतावनी जारी की है। विभाग ने किसानों से अपील की है कि वह अतिरिक्त पानी की निकासी की व्यवस्था करें, ताकि जलभराव से संभावित नुकसान को टाला जा सके।

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


आज का राशिफल (06 नवंबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!
लालकुआं: पत्नी से कहासुनी के बाद कमरे में गया युवक, काफी देर तक नहीं खुला दरवाजा; तोड़कर देखा तो उड़ गए परिजनों के होश
मुकेश बोरा के नेतृत्व में लालकुआं दुग्ध संघ ने रचा इतिहास, प्रदेश में मिला पहला स्थान; कैबिनेट मंत्री ने किया सम्मानित
आज का राशिफल (05 नवंबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!
(बड़ी खबर ) मदर डेयरी के पैक्ड गाय के दूध में बड़ी गड़बड़ी! जांच में फैट 2.9 प्रतिशत मिला, नमूना अधोमानक और मिथ्याछाप घोषित