Uttarakhand Weather: गर्मी से मिलेगी राहत, मौसम विभाग ने फिर जारी किया अलर्ट, जानिए कब-कब होगी बारिश

ख़बर शेयर करें 👉

उत्तराखंड में तपती गर्मी से एक बार फिर राहत मिलने की उम्मीद है। मौसम विभाग ने तीन जून को राज्य के पर्वतीय क्षेत्रों जबकि चार जून से पूरे प्रदेश में बारिश की संभावना जताई है।

मौसम विज्ञान केंद्र, देहरादून के निदेशक डॉ.बिक्रम सिंह ने बताया कि सोमवार को उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर व पिथौरागढ़ में हल्की से मध्यम बारिश होने के आसार हैं। इन जिलों में 40 किमी प्रतिघंटा की रफ्तार से हवाएं चलने का येलो अलर्ट जारी किया है। अन्य जिलों में मौसम शुष्क रहेगा। उन्होंने बताया कि अब प्रदेश में तापमान बढ़ने की संभावना नहीं है।

यह भी पढ़ें 👉  29 मार्च का राशिफल: जानिए, क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे,….पढ़ें सभी राशियां

उत्तराखंड में भीषण गर्मी से परेशान लोगों के लिए राहत की खबर है। कुछ दिनों तक अब देहरादून समेत पूरे उत्तराखंड में मौसम बदलने वाला हैै। मौसम विभाग ने चार जून को प्रदेश भर में बारिश की संभावना जताई है।

यह भी पढ़ें 👉  वरिष्ठ आईएएस आनंद वर्धन बने उत्तराखंड के नए मुख्य सचिव, 1 अप्रैल से संभालेंगे पदभार

इसके साथ ही मौसम के पूर्वानुमान के मुताबिक प्रदेश में 5 और 6 जून को प्रदेश के सभी जिलों में बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है। इस दौरान गरज-चमक के साथ बादल बरसने के आसार हैं। साथ ही तेज हवाऐं भी चलेंगी। इससे मौसम सुहावना हो जाएगा।

यह भी पढ़ें 👉  केंद्र सरकार का ऐतिहासिक फैसला, इस दिन रहेगा राजकीय अवकाश घोषित

उत्तराखंड के मैदानी इलाकों में बीते शनिवार तक भीषण गर्मी और हीटवेव चल रही थी। इस दौरान गर्मी ने कई रिकॉर्ड तोड़े। शनिवार को कई जिलों में झमाझम बारिश से मौसम बदला और राहत भी मिली। इसके साथ ही तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई। मौसम विभाग के मुताबिक यहां आगामी 20 से 22 जून तक मॉनसून पहुंच जाएगा।