उत्तराखंड में आज से बदलेगा मौसम; इन जिलों में बारिश और बर्फबारी की संभावना
देहरादून। उत्तराखंड में मौसम का मिजाज तेजी से बदलने के संकेत हैं। मौसम विभाग ने शुक्रवार-शनिवार को बारिश और बर्फबारी का पूर्वानुमान जारी किया है। विभाग ने सभी पर्वतीय और मैदानी इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश की उम्मीद जताई है। साथ ही मसूरी, धनोल्टी, चकराता, जोशीमठ, औली, नैनीताल, पिथौरागढ़, रानीखेत समेत दो हजार मीटर से अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी के आसार हैं।
मौसम विज्ञान केंद्र देहरादून की ओर से गुरुवार शाम जारी पूर्वानुमान के मुताबिक, शुक्रवार को हल्की से मध्यम बारिश के बाद शनिवार को इसमें तेजी आ सकती है। वहीं प्रदेश के मैदानी क्षेत्रों में बहुत हल्की बारिश की संभावना बन रही है। मौसम विभाग के मुताबिक, उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग, टिहरी, नैनीताल, देहरादून, पिथौरागढ़, अल्मोड़ा, बागेश्वर में ढाई हजार मीटर से अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्र में शुक्रवार से ही बर्फबारी हो सकती है। इसके बाद शनिवार को दो हजार मीटर से अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में अच्छी खासे हिमपात की स्थितियां बन रही हैं।
मौसम विभाग ने यह भी कहा है कि नए साल पर आने वाले पर्यटकों को उत्तराखंड के पहाड़ों में भरपूर बर्फबारी का आनंद मिलेगा।

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


गौला नदी का रौद्र रूप, बिंदुखत्ता में तेज भू-कटाव से मचा हड़कंप; कई एकड़ जमीन नदी में समाई
बिंदुखत्ता में राजस्व ग्राम की मांग ने पकड़ा जोर, पदयात्रा में आज भी उमड़ा जनसैलाब; हजारों लोग हुए शामिल
अल्मोड़ा में बारिश का कहर, मकान पर गिरा पहाड़ी से मलबा; तीन लोगों की मौत