उत्तराखंड में मौसम लेगा करवट, बर्फबारी के साथ बरसात की संभावना

ख़बर शेयर करें 👉

उत्तराखंड के पर्वतीय और मैदानी जनपदों में पिछले कुछ दिनों से ठंड का कहर जारी है, लेकिन इस सप्ताह के अंत तक एक बार फिर मौसम बदल सकता हैं. प्रदेश में पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से प्रदेश के पर्वतीय और मैदानी जनपदों में बरसात के साथ ही ऊंचाई वाले पर्वतीय क्षेत्रों में बर्फबारी भी हो सकती है.

यह भी पढ़ें 👉  लालकुआं: दीपावली से पहले दुग्ध उत्पादकों को 32 लाख का बोनस, बिंदुखत्ता की 6 समितियों को मिली सौगात

पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय के कारण 11 जनवरी को प्रदेश के विभिन्न इलाकों में बरसात के साथ ही ऊंचाई वाले पहाड़ी क्षेत्रों में बर्फबारी हो सकती है. भारतीय मौसम विज्ञान विभाग की ताज़ा रिपोर्ट में बताया गया है कि 10 – 11 जनवरी तक ठिठुरने वाली ठंडी हवाएं चलती रहेंगी. और 11 जनवरी को बरसात और बर्फबारी के बाद धीरे-धीरे मौसम सामान्य होने लगेगा.

भारतीय मौसम विज्ञान विभाग द्वारा जारी सप्ताहिक पूर्वानुमान रिपोर्ट के अनुसार पश्चिमी विक्षोभ के कारण मैदानी क्षेत्रों और पहाड़ी क्षेत्रों में 10 मिमी बरसात हो सकती है. उन्होंने कहा कि उधम सिंह नगर और नैनीताल जनपद में कही कही पर 11 जनवरी को आकाशीय बिजली गिरने की संभावना है. पश्चिमी विक्षोभ के कारण पहाड़ी और मैदानी क्षेत्रों में 11 जनवरी को 10 मिमी की बरसात हो सकती है. इसके बाद मौसम सामान्य होने लगेगा, लेकिन तापमान में गिरावट के कारण पहाड़ों में बर्फबारी भी हो सकती है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad