उत्तराखंड: प्रमुख विभागों की वेबसाइटें हुई सुचारू,…देखें
देहरादून। स्टेट डाटा सेंटर में मालवेयर हमले के कारण अस्थायी रूप से बंद हुई उत्तराखंड सरकार की प्रमुख वेबसाइटों को रविवार को फिर से सुचारू कर दिया गया है। इस मालवेयर हमले के बाद बंद की गई “अपनी सरकार,” “ई-ऑफिस,” “ई-रवन्ना पोर्टल” और “चारधाम पंजीकरण” जैसी मुख्य वेबसाइटें अब पुनः चालू कर दी गई हैं।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने राजस्थान दौरे से लौटने के बाद शनिवार को इस मुद्दे पर एनआईसी, आईटीडीए और पुलिस विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक की थी। उन्होंने सभी साइटों को सोमवार तक ठीक करने के निर्देश दिए थे। आईटीडीए की निदेशक निकिता खंडेलवाल ने बताया कि मुख्यमंत्री के निर्देशों के अनुसार सभी प्रमुख साइटों को रविवार तक सुचारू रूप से संचालित कर दिया गया है।
गौरतलब है कि 2 अक्टूबर को स्टेट डाटा सेंटर पर मालवेयर अटैक के बाद कई महत्वपूर्ण सरकारी वेबसाइटों को अस्थायी रूप से बंद करना पड़ा था। हालांकि, इस पूरे घटनाक्रम में कोई भी डाटा लॉस का मामला सामने नहीं आया है और सभी डाटा पूरी तरह सुरक्षित है। खंडेलवाल ने बताया कि सीएम हेल्पलाइन और स्टेट पोर्टल जैसी सेवाओं को 5 अक्टूबर को पहले ही बहाल कर दिया गया था, और हेल्पलाइन पर आने वाली 2034 कॉल्स में से 1879 को वापस दर्ज किया जा चुका है, जिसमें से 600 से अधिक शिकायतें दर्ज की गई हैं।


खौड़ में ग्रामोत्थान शिविर: मंत्री जोराराम कुमावत बोले— गांव के विकास में धन की कमी नहीं आने दूंगा
करोड़ों के फर्जीवाड़े में सख्ती: चर्चित ठेकेदार धनंजय गिरी पर शिकंजा, लापरवाही पर चौकी प्रभारी निलंबित
श्रीमद देवी भागवत महाज्ञान यज्ञ के दूसरे दिन भक्तिरस में डूबा बिंदुखत्ता, माँ भगवती को बताया प्रेम का सागर
महाशिवरात्रि पर बिंदुखत्ता में विराट सद्भावना सम्मेलन, सदगुरुदेव श्री सतपाल महाराज करेंगे संबोधित