यूपी में दर्दनाक सड़क हादसा: कार ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकराई, नैनीताल के चार लोगों की मौत
उत्तराखंड के नैनीताल जिले के चार लोगों की उत्तर प्रदेश में एक दर्दनाक सड़क हादसे में मौत हो गई। यह दुर्घटना लखनऊ-दिल्ली राष्ट्रीय राजमार्ग पर हुई, जहां तेज रफ्तार कार सामने चल रही ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकरा गई। हादसा इतना भीषण था कि कार में सवार चार लोगों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया, जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया।
पुलिस के अनुसार दुर्घटना उस समय हुई जब कार रामपुर की ओर जा रही थी। अचानक सामने चल रही ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकराने के बाद कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और उसमें सवार लोग अंदर फंस गए। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और सभी घायलों को बाहर निकालकर मूंढापांडे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया।
वहां डॉक्टरों ने चार लोगों को मृत घोषित कर दिया। सीओ हाईवे राजेश कुमार के अनुसार हादसे में दयाल रावत, अनिल नेगी (38), सुंदर सैनी (42) और भुवन भंडारी (37) की मौत हो गई। वहीं कार चालक यशदीप पांडे गंभीर रूप से घायल है और उसका इलाज चल रहा है।
हादसे के बाद ट्रैक्टर चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस ने जेसीबी की मदद से दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को सड़क से हटाकर यातायात को सामान्य कराया और मामले की जांच शुरू कर दी है।
वहीं एक अन्य घटना में ओडिशा के कटक स्थित सरकारी एससीबी मेडिकल कॉलेज और अस्पताल के आईसीयू में आग लगने से 10 मरीजों की मौत हो गई, जबकि 11 अस्पताल कर्मचारी झुलस गए। हादसे की सूचना मिलते ही मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी और स्वास्थ्य मंत्री मुकेश महालिंग अस्पताल पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। प्रारंभिक जांच में आग लगने की वजह शॉर्ट सर्किट बताई जा रही है।

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


आज का राशिफल (01 सितंबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!
बिंदुखत्ता में राजस्व ग्राम की मांग ने पकड़ा जोर; 17वें दिन पदयात्रा में उमड़ी भारी भीड़
लालकुआं में गरमाई सियासत: भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट समेत 15 के खिलाफ मुकदमे की मांग; कांग्रेसियों ने दी तहरीर
(खुलासा): नई कार खरीदने के शौक ने पहुंचाया सलाखों के पीछे, पड़ोसी के घर से चुराया 15 लाख का सोना
आज का राशिफल (31 अगस्त 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!