उत्तराखंड: नशा मुक्ति केंद्र से भागी युवतियां हुई बरामद, लगाया संचालक पर दुष्कर्म का आरोप, संचालक हुआ फरार
देहरादून। क्लेमेंटटाउन थाना क्षेत्र में स्थित वॉक एंड विन सोवर लिविंग होम नाम के नशा मुक्ति केंद्र से दो दिन पहले फरार चार लड़कियां आज बरामद हो गयी। भागी युवतियों ने नशा मुक्ति केंद्र के संचालक पर दुष्कर्म का आरोप लगाया है। जिसके बाद संचालक विद्यादत्त रतूड़ी फरार हो गया जबकि वॉर्डन विभा सिंह को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।
जानकारी के मुताबिक गुरुवार शाम को चारों युवतियां गेट का ताला लगाकर कर भाग गईं थीं। पुलिस ने उक्त युवतियों को कोतवली क्षेत्र से बरामद किया था। उनमें से एक युवती के अनुसार नशा मुक्ति केंद्र का संचालक सभी से दुष्कर्म करता था।
क्लेमेंटटाउन एसओ धर्मेंद्र रौतेला ने बताया नशा मुक्ति केंद्र में पांच युवतियां भर्ती थीं। इनमें से फरार हुई चार युवतियों ने ये खुलासा करते हुए क्लेमेंटटाउन थाने में मामला दर्ज करा दिया है।
पीड़िताओं के बयान के आधार पर नशा मुक्ति संचालक विद्या दत्त रतूड़ी और वार्डन विभा सिंह के खिलाफ धारा 376 सी के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


नैनीताल में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट: कल सभी स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र रहेंगे बंद
बिंदुखत्ता में राजस्व ग्राम की मांग ने पकड़ा जोर, पदयात्रा में आज भी उमड़ा जनसैलाब; हजारों लोग हुए शामिल
अल्मोड़ा में बारिश का कहर, मकान पर गिरा पहाड़ी से मलबा; तीन लोगों की मौत
आज का राशिफल (01 सितंबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!
बिंदुखत्ता में राजस्व ग्राम की मांग ने पकड़ा जोर; 17वें दिन पदयात्रा में उमड़ी भारी भीड़