अल्मोड़ा: यहां खाई में गिरा वाहन, 2महिलाओं की मौत, चालक गंभीर
अल्मोड़ा। जिले में हुई वाहन दुर्घटना में 2 महिलाओं की मौत की सूचना आ रही है जबकि एक गंभीर रूप से घायल है। वाहन में सवार एक व्यक्ति ने कूदकर अपनी जान बचाई। हादसा अल्मोड़ा जिले की भिकियासैंण तहसील अतंर्गत दल्मोड़ी-बघाण़ मोटर मार्ग पर खौ ढैय्या के पास हुआ है।
जानकारी के अनुसार, पिकअप संख्या- यूके 04 सीए 4761 दल्मोड़ी-बघाड़ मोटर मार्ग पर खौ ढैय्या के पास लगभग 200 मीटर गहरी खाई में गिर गई। स्थानीय लोगों ने पिकअप में सवार सभी लोगों को वहां से निकालकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भिक्यासैण पहुंचाया। डाक्टरों ने ग्राम बघाण निवासी 40 वर्षीय मोहनी देवी पत्नी कृपाल सिंह, निवासी ग्राम बघाण और 65 वर्षीय यशोदा देवी पत्नी कुंदन सिंह को मृत घोषित कर दिया।
पिकअप चला रहे 28 वर्षीय कुंवर सिंह पुत्र लाल सिंह का प्राथमिक उपचार करने के बाद उसे हायर सेंटर को रिफर कर दिया। वाहन में सवार 45 वर्षीय जोगा सिंह ने हादसे के बाद वाहन से कूद मार दी थी और उसकी जान बच गई। उसके शरीर पर चोट के कोई निशान नही है। तहसीलदार निशा रानी ने कहा कि पंचायतनामा भरने के बाद पोस्टमार्टम किया जा रहा है। उन्होंने हादसे के कारण के बारे में जांच के बाद ही कुछ कहे जाने की बात कही।

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


उत्तराखंड: अंकिता भंडारी केस में खुफिया तंत्र पर गिरी गाज, माता-पिता के दिल्ली प्रदर्शन की भनक न लगने पर LIU इंस्पेक्टर निलंबित
लालकुआं: रिश्तेदारी में गई थीं मकान मालकिन, पीछे से घर में लाखों की चोरी; कुंडा तोड़कर जेवर-नकदी ले उड़े चोर
आज का राशिफल (18 अक्टूबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!
SKM कॉन्वेंट स्कूल में नवरात्रि की धूम, राम-सीता और हनुमान के स्वरूप में सजे बच्चे; कन्या पूजन कर दिया संस्कृति और नारी शक्ति का संदेश
उत्तराखंड में 19 अक्टूबर को महानवमी का सार्वजनिक अवकाश घोषित, बैंक-कोषागार भी रहेंगे बंद; शासन ने जारी की अधिसूचना