उत्तराखंड: यहां गहरी खाई में गिरी कार, पांच महीने के मासूम की मौत, तीन घायल
अल्मोड़ा के सल्ट क्षेत्र में एक कार खाई में गिर गई जिससे उसमें सवार पांच माह के बच्चे की मौत हो गई। जबकि तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को इलाज के लिए रामनगर के संयुक्त चिकित्सालय देर रात लेकर पहुंचे। प्राथमिक उपचार के बाद सभी घायलों को हायर सेंटर के लिए रेफर किया गया।
मिली जानकारी के अनुसार पौड़ी गढ़वाल जिले के कोटद्वार के दुर्गापुर बमनपुरी निवासी अमित नेगी अपने बड़े भाई दीपक नेगी की पत्नी अपनी भाभी किरण देवी अपने पांच माह की भतीजे अंश तथा भाभी की मां सरोज देवी के साथ ऑटो कार UK 15 B 8057 से किरण के मायके गौलीखाल से कोटद्वार लौट रहे थे कि उनकी गाड़ी असंतुलित होकर झिमार के पास गहरी खाई में जा गिरी जिससे पांच माह के मासूम अंश की मौत हो गई और कार में सवार अमित नेगी पुत्र उम्मेद सिंह किरण पत्नी दीपक नेगी और सरोज देवी पत्नी बालम सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए।
घायलों को देर रात संयुक्त चिकित्सालय रामनगर भेजा गया जहां से हालत गंभीर होने पर उनको हायर सेंटर के लिए रेफर कर दिया गया।

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


उत्तराखंड: अंकिता भंडारी केस में खुफिया तंत्र पर गिरी गाज, माता-पिता के दिल्ली प्रदर्शन की भनक न लगने पर LIU इंस्पेक्टर निलंबित
लालकुआं: रिश्तेदारी में गई थीं मकान मालकिन, पीछे से घर में लाखों की चोरी; कुंडा तोड़कर जेवर-नकदी ले उड़े चोर
आज का राशिफल (18 अक्टूबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!
SKM कॉन्वेंट स्कूल में नवरात्रि की धूम, राम-सीता और हनुमान के स्वरूप में सजे बच्चे; कन्या पूजन कर दिया संस्कृति और नारी शक्ति का संदेश
उत्तराखंड में 19 अक्टूबर को महानवमी का सार्वजनिक अवकाश घोषित, बैंक-कोषागार भी रहेंगे बंद; शासन ने जारी की अधिसूचना