उत्तराखंड : यहां दो बच्चों की मां से शादी करने की जिद पर अड़ी युवती, कोतवाली में मचाया हंगामा
बागेश्वर। उत्तराखंड के बागेश्वर जिले से अजब-गजब मामला सामने आ रहा है, जहां एक युवती शादीशुदा महिला से शादी करने पर अड़ी रही। ऐसे में युवती के माता-पिता और महिला के परिजन दोनों को समझाते रहे, लेकिन वे किसी की सुनने को तैयार नहीं हैं। इस दौरान कोतवाली के आगे भीड़ जमा हो गई। कोतवाली में घंटों तक ड्रामा चलता रहा। काफी मशक्कत के बाद पुलिस ने उन्हें घर भेजा। परिजन काफी निराश होकर घरों को लौटे।
बताया जा रहा है कि रविवार को एक स्कूटी में सवार होकर एक सरकारी सेवा करने वाली महिला कोतवाली पहुंची। उन्होंने वहां पहले से एक युवती के साथ रहने की इच्छा जताई और पुलिस को एक पत्र दिया था। बताया जा रहा है कि 22 साल युवती पिथौरागढ़ की रहने वाली है। महिला के साथ उसकी रिश्तेदारी है। वह करीब एक माह से उसके साथ रह रही है। युवती के माता-पिता उसे घर ले जाने आए, पर युवती ने इनकार कर दिया। वह कहने लगी वह महिला से शादी करेगी। महिला भी इसके लिए तैयार थी, जबकि महिला के पहले से दो बच्चे हैं। महिला के पति भी सरकारी सेवा में हैं। युवती के माता-पिता और महिला के परिजनों ने दोनों को समझाने की कोशिश की लेकिन उन्होंने किसी की नहीं सुनी। काफी ड्रामा होने के बाद आखिरकार पुलिस ने दोनों को वहां से घर जाने के लिए कहा। यह मामला पूरे क्षेत्र में चर्चा का विषय बना है।
इस मामले में सीओ बागेश्वर अंकित कंडारी का कहना हैं कि युवती व महिला के मामले में किसी ने भी कोई शिकायती पत्र पुलिस को नहीं दिया है। पुलिस ने दोनों को समझाकर भेज दिया है। शिकायती पत्र आने के बाद ही मामले में कार्रवाई की जाएगी।

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


गौला नदी का रौद्र रूप, बिंदुखत्ता में तेज भू-कटाव से मचा हड़कंप; कई एकड़ जमीन नदी में समाई
उत्तराखंड में कल भारी बारिश का अलर्ट, चार जिलों में स्कूल-आंगनबाड़ी बंद; प्रशासन ने जारी की चेतावनी
बिंदुखत्ता में राजस्व ग्राम की मांग ने पकड़ा जोर, पदयात्रा में आज भी उमड़ा जनसैलाब; हजारों लोग हुए शामिल
अल्मोड़ा में बारिश का कहर, मकान पर गिरा पहाड़ी से मलबा; तीन लोगों की मौत