उत्तराखंड: यहां भूकंप के झटके हुए महसूस, घरों से बाहर निकले लोग
बागेश्वर। जनपद के कपकोट में भूकंप के हल्के झटके महसूस किए गए। राहत भरी बात यह है कि कहीं से भी किसी तरह के जान माल के नुकसान की खबर नहीं है।
कपकोट में शनिवार दोपहर में करीब 12 बजे भूकंप के झटके महसूस किए गए। बागेश्वर में पोथिंग के निकट आए भूकंप के झटके कुछ लोगों ने सीमांत चंपावत व लोहाघाट तक महसूस किए। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक कुछ सेकेंड के लिए दुकान, मकान की इमारतें हिलती महसूस हुई। फिर अचानक सब शांत हो गया। अनहोनी के मद्देनजर लोग घर, दुकान छोड़कर बाहर आ गए। वही रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता करीब 2.8 मापी गई।
राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र (एनसीएस) के अनुसार भूकंप का केंद्र जमीन की सतह से पांच किमी अंदर था। चंपावत से भूकंप का केंद्र 298 किमी दूर था। एनसीएस के अनुसार भूकंप का असर लोहाघाट, चंपावत के साथ पंचेश्वर क्षेत्र तक रहा। तीव्रता कम होने की वजह से दूसरे या तीसरे माले पर बैठे लोगों को ही भूकंप का अहसास हुआ।

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


उत्तराखंड: अंकिता भंडारी केस में खुफिया तंत्र पर गिरी गाज, माता-पिता के दिल्ली प्रदर्शन की भनक न लगने पर LIU इंस्पेक्टर निलंबित
लालकुआं: रिश्तेदारी में गई थीं मकान मालकिन, पीछे से घर में लाखों की चोरी; कुंडा तोड़कर जेवर-नकदी ले उड़े चोर
आज का राशिफल (18 अक्टूबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!
SKM कॉन्वेंट स्कूल में नवरात्रि की धूम, राम-सीता और हनुमान के स्वरूप में सजे बच्चे; कन्या पूजन कर दिया संस्कृति और नारी शक्ति का संदेश
उत्तराखंड में 19 अक्टूबर को महानवमी का सार्वजनिक अवकाश घोषित, बैंक-कोषागार भी रहेंगे बंद; शासन ने जारी की अधिसूचना