उत्तराखंड : यहां चलती कार के सामने अचानक आया गुलदार, खाई में गिरा वाहन,..तीन घायल
बागेश्वर। गुलदार के अचनाक सड़क पर आने से एक कार अनियंत्रित होकर खाई में गिर गई। चालक समेत सवार तीन लोग घायल हो गए। उन्हें 108 के माध्यम से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती किया गया है।
हादसा बागेश्वर के कांडा थाना अंतर्गत कांडा-जेठाई मोटर मार्ग का है। कांडा से गुरना की तरफ कार संख्या यूके- 02 4871 जा रही थी। मौसम खराब था। सड़क पर अचनाक गुलदार धमक गया। जिसके कारण चालक कार से नियंत्रण खो बैठा और वाहन 20 मीटर नीचे खाई में गिर गई।
घटना में कार चालक विजय कार्की के अलावा तीन लोग सवार थे। स्थानीय लोग बड़ी संख्या में वहां पहुंच गए। पुलिस को भी सूचना दी गई। घायलों को खाई से बाहर निकाला गया। उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कांडा में भर्ती किया गया है। जहां उनका उपचार चल रहा है।
थानाध्यक्ष खुशवंत सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। इधर, ग्रामीण मोहन सिंह, गणेश सिंह, नीमा देवी, पार्वती देवी ने कहा कि क्षेत्र में लंबे समय से गुलदार का आतंक बना हुआ है। कई बार इस बारे में वन विभाग को अवगत कराया गया है। लेकिन वन विभाग इस ओर ध्यान नहीं दे रहा है। अब तक कई बार गुलदार कई मवेशियों को शिकार बना चुका है। उन्होंने वन विभाग से गुलदार के आतंक से निजात दिलाने की मांग की है।

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


उत्तराखंड: अंकिता भंडारी केस में खुफिया तंत्र पर गिरी गाज, माता-पिता के दिल्ली प्रदर्शन की भनक न लगने पर LIU इंस्पेक्टर निलंबित
लालकुआं: रिश्तेदारी में गई थीं मकान मालकिन, पीछे से घर में लाखों की चोरी; कुंडा तोड़कर जेवर-नकदी ले उड़े चोर
आज का राशिफल (18 अक्टूबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!
SKM कॉन्वेंट स्कूल में नवरात्रि की धूम, राम-सीता और हनुमान के स्वरूप में सजे बच्चे; कन्या पूजन कर दिया संस्कृति और नारी शक्ति का संदेश
उत्तराखंड में 19 अक्टूबर को महानवमी का सार्वजनिक अवकाश घोषित, बैंक-कोषागार भी रहेंगे बंद; शासन ने जारी की अधिसूचना