उत्तराखंड : यहां स्कूल जा रही छात्राओं पर गुलदार ने किया हमला, छात्रों ने ऐसे बचाई छात्राओं की जान
बागेश्वर। गुलदार का आतंक उत्तराखंड के पर्वतीय क्षेत्रों में सिर चढ़कर बोल रहा है। गुरुवार को भी बागेश्वर जिले में स्कूल जाती छात्राओं पर झाड़ियों में छिपे गुलदार ने हमला कर दिया। मौके पर पहुंचे दो छात्रों ने जाबांजी का परिचय देते हुए गुलदार से लोहा न लिया होता तो बड़ा हादसा हो सकता था। इन छात्रों ने हिम्मत दिखाते हुए गुलदार पर उल्टा हमला बोल दिया, जिससे गुलदार भाग गया और लड़कियों की जान बच गई।
जानकारी के अनुसार, बागेश्वर जिले के भोलकोट की रहने वाली 10वीं कक्षा की दो छात्राएं नीतू और ऋतु गुरुवार की सुबह पैदल ही राजकीय इंटर कॉलेज अमस्यारी के लिए घर से निकली। स्कूल से कुछ ही दूरी पर पहले से ही रास्ते में घात लगाए बैठे एक गुलदार से इन छात्रों का सामना हो गया। गुलदार ने इन दोनो छात्राओं पर हमला कर दिया। सौभाग्य से इसी समय 11वीं क्लास में पढ़ने वाले भास्कर परिहार और उनका एक साथी वहां से गुजर रहे थे। हमलावर गुलदार को देखकर भास्कर परिहार और उसके साथी ने हिम्मत दिखाते हुए गुलदार से भिड़ पड़े। दोनों छात्रों ने गुलदार पर पत्थरों से हमला करना शुरू कर दिया। अचानक हुए इस पलटवार से गुलदार घबराकर वहां से भाग गया।
मामले की जानकारी मिलते ही आसपास के लोग भी मौके पर पहुंच गए और उन्होंने गुलदार के हमले से घायल हुई दोनों छात्राओं को पास के सरकारी हॉस्पिटल में भर्ती कराया, जहां उनका उपचार चल रहा है. दोनों की हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है.
स्थानीय लोगों ने वन विभाग और प्रशासन से गुलदार को पकड़कर उसके आतंक के निजात दिलाने की मांग की है।

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


उत्तराखंड: अंकिता भंडारी केस में खुफिया तंत्र पर गिरी गाज, माता-पिता के दिल्ली प्रदर्शन की भनक न लगने पर LIU इंस्पेक्टर निलंबित
लालकुआं: रिश्तेदारी में गई थीं मकान मालकिन, पीछे से घर में लाखों की चोरी; कुंडा तोड़कर जेवर-नकदी ले उड़े चोर
आज का राशिफल (18 अक्टूबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!
SKM कॉन्वेंट स्कूल में नवरात्रि की धूम, राम-सीता और हनुमान के स्वरूप में सजे बच्चे; कन्या पूजन कर दिया संस्कृति और नारी शक्ति का संदेश
उत्तराखंड में 19 अक्टूबर को महानवमी का सार्वजनिक अवकाश घोषित, बैंक-कोषागार भी रहेंगे बंद; शासन ने जारी की अधिसूचना