उत्तराखंड : यहां जाम में फंसी कार पर पहाड़ी से गिरा पत्थर, चालक की मौत
चमोली। उत्तराखंड के चमोली जिले से बड़े हादसे की खबर मिली है। बदरीनाथ हाईवे पर लगे जाम में फंसे वाहन पर पहाड़ी से पत्थर गिर गया। जिससे वाहन चालक की मौत हो गई है।
जानकारी के मुताबिक बुधवार शाम को तेज बारिश के चलते पीपलकोटी से 1 किमी आगे तैला घाम के पास मलबा आ गिरा था। जिसकी वजह से हाईवे पर लंबा जाम लगा हुआ था। वहीं, जाम में फंसी कार पर पहाड़ी से पत्थर गिर गया। जाम के चलते सवारियां बाहर निकल गई थीं, लेकिन चालक वाहन में ही बैठा रहा, जिससे उसकी मौत हो गई।
पीपलकोटी चौकी इंचार्ज प्रदीप रावत ने बताया कि मृतक की पहचान सुमन फस्र्वाण पुत्र इंदर फस्र्वाण (42 साल) निवासी जखोली रुद्रप्रयाग के रूप में हुई है।

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841
ADVERTISEMENTS


गौला नदी का रौद्र रूप, बिंदुखत्ता में तेज भू-कटाव से मचा हड़कंप; कई एकड़ जमीन नदी में समाई
उत्तराखंड में कल भारी बारिश का अलर्ट, चार जिलों में स्कूल-आंगनबाड़ी बंद; प्रशासन ने जारी की चेतावनी
नैनीताल में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट: कल सभी स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र रहेंगे बंद
बिंदुखत्ता में राजस्व ग्राम की मांग ने पकड़ा जोर, पदयात्रा में आज भी उमड़ा जनसैलाब; हजारों लोग हुए शामिल
अल्मोड़ा में बारिश का कहर, मकान पर गिरा पहाड़ी से मलबा; तीन लोगों की मौत