उत्तराखंड : यहां गहरी खाई में गिरा श्रद्धालुओं का वाहन, 10 घायल,…..चालक लापता
चमोली। उत्तराखंड के पहाड़ी मार्गों में सड़क हादसे थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। अब शनिवार को चमोली जिले में तीर्थयात्रियों से भरा एक वाहन खाई में जा गिरा। इस हादसे में दस तीर्थयात्रियों के घायल होने की सूचना है। वाहन का चालक लापता बताया जा रहा है। जिसकी खाई में तलाश की जा रही है।
जानकारी के मुताबिक यह हादसा ऊखीमठ-चमोली नेशनल हाईवे में मंडल के पास हुआ। तीर्थ यात्रियों से भरा टेंपों ट्रैवलर केदारनाथ यात्रा से बद्रीनाथ की ओर आ रहा था। मंडल के पास वाहन अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरा। दुर्घटना होते ही वाहन में सवार लोगों की चीख पुकारें निकल पड़ी।
स्थानीय लोगों और पुलिस ने घायलों को किया रेस्क्यू कर जिला अस्पताल गोपेश्वर पहुंचाया। घायलों में एक ही हालत गंभीर बताई जा रही है। वाहन में सवार सभी श्रद्धालु हरियाणा के बताए जा रहे हैं। हादसे के बाद वाहन चालक खाई में लापता चल रहा है। फिलहाल रेसक्यू आपरेशन जारी है। खाई में चालक की तलाश जारी है।

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


उत्तराखंड: अंकिता भंडारी केस में खुफिया तंत्र पर गिरी गाज, माता-पिता के दिल्ली प्रदर्शन की भनक न लगने पर LIU इंस्पेक्टर निलंबित
लालकुआं: रिश्तेदारी में गई थीं मकान मालकिन, पीछे से घर में लाखों की चोरी; कुंडा तोड़कर जेवर-नकदी ले उड़े चोर
आज का राशिफल (18 अक्टूबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!
SKM कॉन्वेंट स्कूल में नवरात्रि की धूम, राम-सीता और हनुमान के स्वरूप में सजे बच्चे; कन्या पूजन कर दिया संस्कृति और नारी शक्ति का संदेश
उत्तराखंड में 19 अक्टूबर को महानवमी का सार्वजनिक अवकाश घोषित, बैंक-कोषागार भी रहेंगे बंद; शासन ने जारी की अधिसूचना