उत्तराखंड : यहां अनियंत्रित पिकप वाहन नदी में जा गिरा, चालक हुई की मौत
चमोली। उत्तराखंड के चमोली जिले में देर रात बड़ा हादसा हो गया। अनियंत्रित पिकप वाहन के नंदाकिनी नदी में गिरने से चालक की मौत हो गई। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
यह हादसा नंदानगर विकास खंड में हुआ है। जानकारी के अनुसार नंदानगर-सितेल मोटर मार्ग में सीतेल रोड पर पार्किंग के पास बीती रात एक पिकअप वाहन नंदाकिनी नदी में गिर गया। इसकी सूचना थाना नंदानगर पुलिस को दी गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार पिकअप रोड से डेढ़ सौ मीटर नीचे नंदाकिनी नदी में जा गिरा।
जिसमें चालक पवन पुत्र जगतार सिंह निवासी पीरुमदारा नैनीताल उम्र 24 वर्ष घायल हो गया। चालक को सीएचसी नंदानगर लाया गया। जहां चिकित्सक द्वारा उक्त चालक को मृत घोषित कर दिया गया।

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


उत्तराखंड: अंकिता भंडारी केस में खुफिया तंत्र पर गिरी गाज, माता-पिता के दिल्ली प्रदर्शन की भनक न लगने पर LIU इंस्पेक्टर निलंबित
लालकुआं: रिश्तेदारी में गई थीं मकान मालकिन, पीछे से घर में लाखों की चोरी; कुंडा तोड़कर जेवर-नकदी ले उड़े चोर
आज का राशिफल (18 अक्टूबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!
SKM कॉन्वेंट स्कूल में नवरात्रि की धूम, राम-सीता और हनुमान के स्वरूप में सजे बच्चे; कन्या पूजन कर दिया संस्कृति और नारी शक्ति का संदेश
उत्तराखंड में 19 अक्टूबर को महानवमी का सार्वजनिक अवकाश घोषित, बैंक-कोषागार भी रहेंगे बंद; शासन ने जारी की अधिसूचना