उत्तराखंड: यहां प्रधानाध्यापक पर छात्राओं ने अश्लील हरकतें करने का लगाया आरोप,….निलंबित
चमोली। उत्तराखंड के चमोली में सरकारी स्कूल के प्रधानाध्यापक की काली करतूत उजागर हुई है। यहां छात्र-छात्राओं ने उस पर अश्लील हरकतें करने का आरोप लगाया है। इस मामले में विभागीय स्तर पर प्रारंभिक तौर पर आरोपी प्रधानाध्यापक को निलंबित कर दिया गया है। साथ ही मामले की जांच शुरू हो गई है। मामले में टीम ने छात्र-छात्राओं के बयान दर्ज किए हैं।
मीडिया रिपोर्टस के अनुसार, मामला जूनियर हाईस्कूल सिमल्ट का है। यहां आसपास के गांवों के 18 छात्र-छात्राएं अध्ययनरत हैं, जिन्हें पढ़ाने के लिए आरोपित प्रधानाध्यापक बिजेंद्र कुमार कांबोज निवासी छुटमलपुर, सहारनपुर (उत्तर प्रदेश) सहित तीन शिक्षक तैनात हैं। बीते दिनों विद्यालय में कुछ छात्र-छात्राओं ने प्रधानाध्यापक पर अश्लीलता करने का आरोप लगाते हुए हंगामा कर दिया। छात्र-छात्राओं की इस शिकायत पर उनके अभिभावकों भी विद्यालय पहुंचे थे। उस समय आरोपित प्रधानाध्यापक माफी मांगकर वहां से खिसक गया और फिर विद्यालय नहीं पहुंचा।
प्रकरण जिलाधिकारी हिमांशु खुराना के संज्ञान में आया तो उन्होंने शिक्षा विभाग को जांच के निर्देश दिए। इस पर राजकीय इंटर कालेज कर्णप्रयाग के प्रधानाचार्य जीसी डिमरी के नेतृत्व में उपशिक्षा अधिकारी कार्यालय के मुख्य प्रशासनिक अधिकारी और प्रधान सहायक की तीन सदस्यीय टीम विद्यालय पहुंची और छात्र-छात्राओं समेत अन्य शिक्षकों के बयान दर्ज किए। खंड शिक्षा अधिकारी खुशाल सिंह टोलिया ने बताया कि आरोपित प्रधानाध्यापक वर्ष 2009 से इस विद्यालय में तैनात है और अगले वर्ष सेवानिवृत्त होने वाला है।

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


उत्तराखंड: अंकिता भंडारी केस में खुफिया तंत्र पर गिरी गाज, माता-पिता के दिल्ली प्रदर्शन की भनक न लगने पर LIU इंस्पेक्टर निलंबित
लालकुआं: रिश्तेदारी में गई थीं मकान मालकिन, पीछे से घर में लाखों की चोरी; कुंडा तोड़कर जेवर-नकदी ले उड़े चोर
आज का राशिफल (18 अक्टूबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!
SKM कॉन्वेंट स्कूल में नवरात्रि की धूम, राम-सीता और हनुमान के स्वरूप में सजे बच्चे; कन्या पूजन कर दिया संस्कृति और नारी शक्ति का संदेश
उत्तराखंड में 19 अक्टूबर को महानवमी का सार्वजनिक अवकाश घोषित, बैंक-कोषागार भी रहेंगे बंद; शासन ने जारी की अधिसूचना