उत्तराखंड : यहां देर रात गहरी खाई में गिरी कार एक की मौत, 4 घायल, SDRF ने किया रेस्क्यू
चमोली। उत्तराखंड के चमोली जिले में एक अल्टो कार अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी, कार में पांच लोग सवार थे। हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई जबकि चार लोग घायल हो गए। सूचना पर पहुंची SDRF की टीम ने रेस्क्यू ऑपरेशन चलाकर घायलों को अस्पताल पहुंचाया।
जानकारी के मुताबिक, देर रात्रि कोतवाली जोशीमठ द्वारा SDRF को सूचित किया गया कि जोशीमठ से 02 किलोमीटर की दूरी पर एक आल्टो कार खाई में दुर्घटनाग्रस्त हो गयी है।
उक्त सूचना पर जोशीमठ से HC महेश ऐठानी के हमराह रेस्क्यू टीम आवश्यक उपकरणों के साथ तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना हुई। घटनास्थल पर एक ऑल्टो कार (UK11B2096) अनियंत्रित होने से लगभग 100 मीटर गहरी खाई में दुर्घटनाग्रस्त हुई थी, उक्त कार में 05 लोग सवार थे।
SDRF रेस्क्यू टीम द्वारा त्वरित राहत एवं बचाव अभियान चलाते हुए रात्रि के घनघोर अंधेरे व अत्यधिक दुर्गम परिस्थितियों के बीच 02 घायलों को रेस्क्यू कर अस्पताल भिजवाया जबकि एक व्यक्ति की घटनास्थल पर ही मृत्यु हो गयी थी जिसके शव को बरामद कर जिला पुलिस के सुपर्द किया गया। इसके अतिरिक्त 02 लोग सामान्य घायल थे जो स्वयं ही बाहर आ गए थे।
घायलों का विवरण:-
सोभन चौहान पुत्र श्री पूरण सिंह चौहान, 26 वर्ष,
संदीप चौहान पुत्र श्री धर्म सिंह चौहान, 30 वर्ष
सौरभ चौहान पुत्र श्री भरत सिंह, 20 वर्ष (सामान्य घायल)
किशोर चौहान पुत्र श्री वीरेंद्र सिंह चौहान, 28 वर्ष (सामान्य घायल) मृतक का विवरण:-
शरण सिंह चौहान पुत्र श्री माधो सिंह
उपरोक्त सभी ग्राम- सलूड़, डूंगा जोशीमठ, चमोली के निवासी है।

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


उत्तराखंड: अंकिता भंडारी केस में खुफिया तंत्र पर गिरी गाज, माता-पिता के दिल्ली प्रदर्शन की भनक न लगने पर LIU इंस्पेक्टर निलंबित
लालकुआं: रिश्तेदारी में गई थीं मकान मालकिन, पीछे से घर में लाखों की चोरी; कुंडा तोड़कर जेवर-नकदी ले उड़े चोर
आज का राशिफल (18 अक्टूबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!
SKM कॉन्वेंट स्कूल में नवरात्रि की धूम, राम-सीता और हनुमान के स्वरूप में सजे बच्चे; कन्या पूजन कर दिया संस्कृति और नारी शक्ति का संदेश
उत्तराखंड में 19 अक्टूबर को महानवमी का सार्वजनिक अवकाश घोषित, बैंक-कोषागार भी रहेंगे बंद; शासन ने जारी की अधिसूचना