उत्तराखंड: यहां सड़क हादसे में सेना के जवान की दर्दनाक मौत, पत्नी घायल, घर में छाया मातम
चमोली। उत्तराखंड में सड़क हादसों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। शुक्रवार को चमोली जिले के थराली में एक दर्दनाक हादसा हुआ, जिसमें बाइक सवार दंपति दुर्घटना का शिकार हो गए। हादसे में 29 वर्षीय सेना के जवान दीपक जोशी की मौत हो गई, जबकि उनकी 23 वर्षीय पत्नी मोनिका घायल हो गई।
जानकारी के मुताबिक, नैल गांव निवासी दीपक जोशी की एक साल पहले ही शादी हुई थी। वह करीब एक महीने पहले छुट्टी पर घर आए थे। शुक्रवार को वह अपनी पत्नी के साथ बुआ को भिटौली (पारंपरिक उपहार) देने बाइक से थराली जा रहे थे। लेकिन प्राणमति पुल से पहले एक मोड़ पर बाइक बेकाबू होकर गहरी खाई में जा गिरी।
सूचना मिलते ही पुलिस और स्थानीय लोगों ने दोनों घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र थराली पहुंचाया, जहां इलाज के दौरान दीपक जोशी ने दम तोड़ दिया। उनकी पत्नी मोनिका को मामूली चोटें आई हैं और उनका इलाज चल रहा है।
दीपक भारतीय सेना में जवान थे और उनकी मौत से गांव में शोक की लहर है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


गौला नदी का रौद्र रूप, बिंदुखत्ता में तेज भू-कटाव से मचा हड़कंप; कई एकड़ जमीन नदी में समाई
उत्तराखंड में कल भारी बारिश का अलर्ट, चार जिलों में स्कूल-आंगनबाड़ी बंद; प्रशासन ने जारी की चेतावनी
नैनीताल में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट: कल सभी स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र रहेंगे बंद
बिंदुखत्ता में राजस्व ग्राम की मांग ने पकड़ा जोर, पदयात्रा में आज भी उमड़ा जनसैलाब; हजारों लोग हुए शामिल
अल्मोड़ा में बारिश का कहर, मकान पर गिरा पहाड़ी से मलबा; तीन लोगों की मौत