उत्तराखंड-(दुःखद): यहां हुआ भूस्खलन,….एक ही परिवार के 4 लोगो की हुई मौत
चमोली। उत्तराखंड के चमोली जिले के थराली तहसील अंतर्गत पैनगढ़ गांव में देर रात्रि पैनगढ़ गांव में पहाड़ी से भूस्खलन और बड़े बोल्डर गिरने से दो मकान जमींदोज हो गये और आसपास के मकानों को भी क्षति पहुंची है।
जमींदोज हुए इन दो मकानों में एक मकान में कोई नहीं रह रहा था, जबकि दूसरे मकान में रह रहे एक ही परिवार के पांच लोग भूस्खलन की चपेट में आने से मलबे में दब गए । घटना की सूचना मिलते ही राजस्व पुलिस और रेगुलर पुलिस ने स्थानीय लोगो की मदद से राहत बचाव कार्य शुरू किया । सुबह एसडीआरएफ टीम भी राहत बचाव कार्य के लिए मौके पर पहुंची । मलबे में दबे परिवार के 5 लोगो मे से 4 लोगो की मौत हो चुकी है । जबकि एक अन्य गंभीर घायल है जिसे हायर सेंटर रेफर किया गया है । बताया जा रहा है कि उक्त परिवार के कुछ सदस्य दिवाली मनाने के लिए देहरादून से घर आये हुए थे।
वहीं ग्रामीणों ने इस घटना का ठीकरा शासन प्रशासन पर फोड़ते हुए कहा कि पहाड़ी से हो रहे भूस्खलन की सूचना और विस्थापन की मांग लम्बे समय से ग्रामीणों द्वारा की जा रही थी । एक वर्ष से भी ज्यादा लंबे समय से भूस्खलन हो रहा था बावजूद इसके स्थानीय प्रशासन ने इसकी सुध नहीं ली और ग्रामीणों को विस्थापित नहीं किया गया जिसका नतीजा है कि भूस्खलन की चपेट में आने से एक ही परिवार के चार लोग काल के गाल में समा गए ।

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


उत्तराखंड: अंकिता भंडारी केस में खुफिया तंत्र पर गिरी गाज, माता-पिता के दिल्ली प्रदर्शन की भनक न लगने पर LIU इंस्पेक्टर निलंबित
लालकुआं: रिश्तेदारी में गई थीं मकान मालकिन, पीछे से घर में लाखों की चोरी; कुंडा तोड़कर जेवर-नकदी ले उड़े चोर
आज का राशिफल (18 अक्टूबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!
SKM कॉन्वेंट स्कूल में नवरात्रि की धूम, राम-सीता और हनुमान के स्वरूप में सजे बच्चे; कन्या पूजन कर दिया संस्कृति और नारी शक्ति का संदेश
उत्तराखंड में 19 अक्टूबर को महानवमी का सार्वजनिक अवकाश घोषित, बैंक-कोषागार भी रहेंगे बंद; शासन ने जारी की अधिसूचना